Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बर्फ में दबा ”जॉम्बी वर्म” कैसे 24000 साल बाद जिंदा हुआ ये रहस्यमयी जीव?
    • IPL 2026: इन टीमों की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की, पर कुछ के लिए रास्ता कठिन
    • नारंगी अर्थव्यवस्था: जनजातीय कला, हस्तशिल्प और आजीविका-रंजना चोपड़ा
    • सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनने के बाद लगातार इतिहास रच रहा रीवा पहली बाल पेडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी करके रचा एक नया इतिहास…
    • सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये रेगाकठेरा जलाशय योजना 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत
    • जानें वो 6 चीजें जिन्हें कच्चा खाना है ज्यादा फायदेमंद
    • कब शुरू होगा ज्येष्ठ माह और कब है प्रदोष व्रत? जानें सही तारीख और पूजा मुहूर्त…
    • 2 मोटरसाइकिल पर आए 6 हमलावर सैर कर रहे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत, एक गंभीर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»गर्भवती विधवा से मेलानिया की तुलना पर भड़के ट्रंप, फेमस कॉमेडियन जिमी किमेल को दिया अल्टीमेटम
    मनोरंजन

    गर्भवती विधवा से मेलानिया की तुलना पर भड़के ट्रंप, फेमस कॉमेडियन जिमी किमेल को दिया अल्टीमेटम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Hollywood, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मशहूर लेट नाइट शो होस्ट जिमी किमेल के बीच की कड़वाहट अब एक बड़े विवाद में तब्दील हो गई है। 27 अप्रैल को डोनाल्ड ट्रंप का गुस्सा फूट पड़ा, उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक बेहद कड़ा पोस्ट करते हुए डिज्नी और एबीसी (ABC) नेटवर्क से मांग की। उन्होंने जिमी किमेल को तुरंत बर्खास्त करने को कहा। ट्रंप का यह गुस्सा किमेल के शो में दिखाए गए एक कथित ‘फर्जी वीडियो’ और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप पर की गई भद्दी टिप्पणी को लेकर है।

    ट्रंप ने कॉमेडियन जिमी किमेल पर किया पोस्ट

    ट्रंप ने आरोप लगाया कि जिमी किमेल ने अपने शो में एक एडिटेड फर्जी वीडियो दिखाया, जिसमें फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उनके बेटे बैरन ट्रंप को स्टूडियो की ऑडियंस के बीच बैठा दिखाया गया था। ट्रंप का कहना है कि वह दोनों वहां कभी मौजूद ही नहीं थे। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “जिमी किमेल, जिनकी गिरती हुई रेटिंग यह साबित करती है कि वह जरा भी मजेदार नहीं हैं, उन्होंने एक चौंकाने वाला काम किया है। उन्होंने मेलानिया और बैरन का फर्जी वीडियो दिखाया। हद तो तब हो गई जब किमेल ने मेलानिया की ओर इशारा करते हुए कहा- ‘मिसेज ट्रंप, आपके चेहरे पर वैसी ही चमक है जैसी किसी गर्भवती विधवा के चेहरे पर होती है।’” ट्रंप ने इस टिप्पणी को बेहद घिनौना और शर्मनाक बताया है।

    सुरक्षा और हिंसा भड़काने का मुद्दा 

    ट्रंप ने इस विवाद को केवल अपमान तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे सुरक्षा से भी जोड़ा। उन्होंने जिक्र किया कि ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के दौरान एक सशस्त्र व्यक्ति ने घुसने की कोशिश की थी। ट्रंप ने दावा किया कि किमेल जैसे लोगों के नफरत भरे बयान हिंसा भड़काने का काम करते हैं। उन्होंने लिखा, “मैं आमतौर पर ऐसी बातों पर प्रतिक्रिया नहीं देता, लेकिन यह मामला बहुत गंभीर है। डिज्नी और एबीसी को उन्हें फौरन निकाल देना चाहिए।”

    मेलानिया ट्रंप का करारा जवाब

    आमतौर पर शांत रहने वाली मेलानिया ट्रंप ने भी इस बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने किमेल के मोनोलॉग को ‘कॉमेडी’ मानने से इनकार कर दिया। मेलानिया ने सार्वजनिक बयान जारी कर कहा कि किमेल के शब्द ‘विनाशकारी’ और ‘जहरीले’ हैं। उन्होंने लिखा, “किमेल एक कायर की तरह एबीसी नेटवर्क के पीछे छिपते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि नेटवर्क उनका बचाव करेगा। अब बहुत हो गया है, एबीसी को कड़ा रुख अपनाना चाहिए। आखिर हमारी कम्युनिटी की कीमत पर किमेल के इस घटिया बर्ताव को कब तक बर्दाश्त किया जाएगा?”

    फिलहाल, एबीसी नेटवर्क या जिमी किमेल की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन ट्रंप परिवार के इस आक्रामक रुख ने अमेरिका के राजनीतिक और मीडिया गलियारों में हलचल मचा दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘धुरंधर 2’ ने 39वें दिन ‘जवान’-‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म का धमाल

    April 27, 2026

    फैंस के लिए अच्छी खबर, मनोज बाजपेयी ने दिया ‘द फैमिली मैन 4’ पर अपडेट

    April 27, 2026

    मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन, दीया मिर्जा, स्वानंद किरकिरे व कला से जुड़े लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    April 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.