Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अगर समझौता नहीं हुआ तो स्थिति हो सकती है दर्दनाक
    अंतर्राष्ट्रीय

    ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अगर समझौता नहीं हुआ तो स्थिति हो सकती है दर्दनाक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईरान के साथ अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो स्थिति “बहुत दर्दनाक” हो सकती है। यह कहना है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के साथ अपनी हालिया मुलाकात को बहुत अच्छी बताते हुए ईरान को लेकर कहा, ”हमें एक समझौता करना होगा, नहीं तो यह (ईरान के लिए) बहुत दर्दनाक होगा और मैं ऐसा नहीं चाहता… अगर वे समझौता नहीं करते हैं तो कहानी अलग होगी। हमारी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई।”

    इस बीच इजराइल के पीएम ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक के बाद अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी बातचीत पर उनकी राय जाननी चाही। नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने किसी भी संभावित समझौते की प्रकृति को लेकर सामान्य संशय व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा, “यह केवल परमाणु मुद्दा नहीं है, बल्कि बैलिस्टिक मिसाइल और ईरानी प्रॉक्सी भी हैं। इसके साथ मैं कहूंगा कि बातचीत मूलतः समाप्त हुई, हालांकि इसमें गाजा, पूरे क्षेत्र और अन्य सामान्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।”

    नेतन्याहू ने बताया कि ट्रंप के साथ बातचीत में कई मुद्दे शामिल थे, हालांकि मुख्य ध्यान ईरान के साथ वार्ता पर था। उन्होंने कहा कि ट्रंप का मानना है कि पहले समझौता नहीं करके ईरान ने गलती की थी। राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि ईरानियों ने अब समझ लिया है कि वे किससे सामना कर रहे हैं। उनका विश्वास है कि वे जो परिस्थितियां बना रहे हैं और यह तथ्य कि ईरान ने पिछली बार समझौता न करके गलती की, ये सब मिलकर एक अच्छे समझौते की स्थिति बना सकते हैं।

    ईरान से बातचीत जारी रखने का किया था समर्थन

    आपको बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Truth Social’ पर कहा था कि कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने ईरान के साथ बातचीत जारी रखने का समर्थन किया है ताकि समझौते की संभावना तलाशी जा सके। उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिका की पूर्व कार्रवाई “ऑपरेशन मिडनाइट हैमर” का भी जिक्र किया। 21-22 जून 2025 को “ऑपरेशन मिडनाइट हैमर” के तहत अमेरिका ने ईरान के परमाणु ढांचे पर हमले किए थे, जिनमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान स्थित तीन प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाया गया था। ईरान ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुला उल्लंघन बताया था

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    भारत मे बिना अपॉइंटमेंट कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला कहाँ अमेरिका कुछ सीखो…

    June 19, 2026

    इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.