Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अधिकारियों की पदोन्नति: परमानंद बने अवर सचिव, दो सहायक अनुभाग अधिकारी पदोन्नत होकर बने अनुभाग अधिकारी
    • सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश
    • आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल
    • शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें
    • छत्तीसगढ़: 22 बंदरों की हत्या का आरोप,विभाग को मिले सिर्फ 2 कंकाल…
    • छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रशासनिक आधार पर सात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, October 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»Twisha Case: गिरिबाला की जमानत का CBI ने किया विरोध, 62 गवाहों के बयानों में उलझ गई जिंदगी
    मुख्य समाचार

    Twisha Case: गिरिबाला की जमानत का CBI ने किया विरोध, 62 गवाहों के बयानों में उलझ गई जिंदगी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। दोनों आरोपियों का सीबीआई पीछा नहीं छोड़ रही है। उनकी जमानत का तगड़ा विरोध किया जा रहा है। पति समर्थ सिंह की जमानत अर्जी पर आज भोपाल में सुनवाई होगी। इससे पहले सीबीआई ने जबलपुर हाईकोर्ट में जवाब पेश कर आरोपी गिरिबाला सिंह को उलझाया। जवाब में सीबीआइ ने हाईकोर्ट में ट्विशा शर्मा डेथ केस की आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया है। कोर्ट के सामने 62 गवाहों के बयान पेश किए। सीबीआई ने आशंका जताई है कि पूर्व जज के रसूख के असर से गवाहों को प्रभावित किया जा सकता है।

    मॉडल ट्विशा शर्मा मौत केस में आरोपी समर्थ सिंह ने भोपाल की अदालत में जमानत के लिए आवेदन दायर किया है। जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। बचाव पक्ष ने आवेदन में तर्क दिया है कि सीबीआइ ने मामले में पूरा आरोप पत्र पेश नहीं किया है। इसी आधार पर समर्थ सिंह को जमानत देने की मांग की गई है।

    ट्विशा केस में पैरवी कर रहे अधिवक्ता अंकुर पांडेय ने बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से जमानत आवेदन को लेकर दलीलें रखी जाएंगी। समर्थ सिंह के अलावा उनकी मां और पूर्व जिला जज गिरि बाला सिंह आरोपी हैं। दोनों आरोपी अभी जेल में हैं।

    1154 पेज का जवाब दिया

    पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की ओर से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई है। वर्तमान में जबलपुर स्थित मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई चल रही है। सीबीआई गिरिबाला सिंह को जमानत का विरोध कर रही है। इसके लिए हाईकोर्ट में 1154 पेज का विस्तृत जवाब पेश किया गया।

    29 सितंबर को फिर सुनवाई

    सीबीआई के जांच अधिकारियों ने कोर्ट को पेश की गई अपनी रिपोर्ट में गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच अधिकारियों ने बताया कि शादी के बाद ट्विशा शर्मा पर मानसिक दबाव, पति समर्थ सिंह द्वारा अभद्र व्यवहार, अबॉर्शन के बाद विवाद और 20 लाख रुपए के शेयर ट्रांसफर करने के दबाव का खुलासा हुआ है। गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर अब हाईकोर्ट में 29 सितंबर को फिर सुनवाई संभव है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश

    October 5, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल

    October 5, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.