Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • होर्मुज में अमेरिकी मिसाइल अटैक, हिमाचल के लाल आदित्य शर्मा ने गंवाई जान, इकलौते बेटे थे
    • हांसी में युवक-युवतियों को एक्सरसाइज करवा रहा था मालिक, बदमाशों ने गोलियों से भूना
    • शादी की उम्र नहीं हुई, लिव-इन में रहने की इच्छा! हाईकोर्ट ने कहा- सुरक्षा मिलेगी लेकिन UCC में दर्ज कराएं रिश्ता
    • छत्तीसगढ़ के लाल विजय श्रीवास्तव को ‘अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ द्वारा आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय जज नियुक्त किया गया
    • अंबिकापुर-बिलासपुर NH पर सडक़ हादसे में शिक्षक की मौत, साथी की हालत नाजुक…
    • परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती
    • तो इसलिए कटा दीपक का टिकट? दिलीप जायसवाल ने ‘लिखित वादे’ पर दिया बयान
    • बैतूल में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत, एक अन्य युवक की हालत खराब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»बैतूल में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत, एक अन्य युवक की हालत खराब
    मुख्य समाचार

    बैतूल में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत, एक अन्य युवक की हालत खराब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक हदयविदारक घटना सामने आई है। जहां मुल्ताई नगर के भगतसिंह वार्ड में एक नवनिर्मित भवन के सेप्टिक टैंक से सेंटरिंग निकालते समय डिवटिया गांव के दो सगे भाई संजय और विजय की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पहले एक भाई सेटरिंग निकालने टैंक में उतरा था, काफी देर तक भाई टैंक से बहार नहीं आने पर दूसरा भाई उसे देखने अंदर उतरा। दोनों भाई जब काफी देर तक नहीं आए तो मौके पर मौजूद मुकेश पवार ने टैंक में उतरकर देखा।

    मुकेश भी हो गया बेहोश

    जब दोनों भाई बहुत देर तक बाहर नहीं आए तो मौके पर मौजूद मुकेश पवार सेप्टिक टैंक में उतरकर देखा। उन्हें दोनों भाई बेहोशी की हालत में दिखाई दिए। इस दौरान टैंक में मुकेश पवार की भी तबीयत बिगड़ गई और उसे भी तत्काल नगर के अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करना पड़ा।

    दोनों की मौत

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को टैंक से बहार निकाला गया। तत्काल नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    दम घुटने से मौत

    डाक्टरों और जानकारों के अनुसार सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण दम घुटने की आंशका जताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच में लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही कारणों का पता चल पाएगा।

    परिवार में छाया मातम

    निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक की सेन्ट्रीन निकालने गए डिवटिया ग्राम के दो भाइयों की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने सक्रियता दिखाते हुए मृतकों के पिता को तत्काल पंचायत के माध्यम से नगद 10 हजार की राशि दिलाई गई। गुरुवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम किया गया, जहां पवार द्वारा शवों को निजी एंबुलेंस से गांव भिजवाया गया।

    पंचायत के माध्यम से चेक द्वारा राशि दी जाती है लेकिन स्थिति की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल शवों के अंतिम संस्कार के लिए नगद राशि मृतकों के पिता को प्रदान की गई।

    शशिकला राजगीर गोस्वामी, सरपंच डिवटिया

    दोनों थे विवाहित

    बताया जा रहा है कि मृतक विजय एवं संजय दोनों विवाहित थे, जिसमें विजय के दो बच्चे हैं और संजय का एक पुत्र है। घटना से ग्राम पंचायत डिवटिया क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। नरेंद्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि गुरुवार दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार गांव में किया गया। इस दौरान युवा भाइयों के अचानक निधन से उपस्थित जन समुदाय की आंखें नम हो गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शादी की उम्र नहीं हुई, लिव-इन में रहने की इच्छा! हाईकोर्ट ने कहा- सुरक्षा मिलेगी लेकिन UCC में दर्ज कराएं रिश्ता

    June 11, 2026

    तो इसलिए कटा दीपक का टिकट? दिलीप जायसवाल ने ‘लिखित वादे’ पर दिया बयान

    June 11, 2026

    1100 साल पुराने चंद्रेसल मठ के महंत के कातिल दबोचे गए, खुलेगा हत्या का राज!

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.