Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुकमा के किसान पुत्र ने रचा इतिहास,JEE एडवांस में 634वीं रैंक हासिल कर बारसे रोशन ने बढ़ाया जिले का गौरव…
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ
    • कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर
    • ’नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
    • हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप
    • जन्मदिन के दिन मिली मौत: दोस्त के साथ केक काटा, सड़क हादसे ने छीन ली दोनों की जिंदगी
    • उत्तराखंड में अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, महिला तीर्थयात्री की मौत; 17 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»थाईलैंड गईं दो बहनें लाओस में फंसी, सांसद मितेश पटेल चलाया ‘ऑपरेशन महीसागर 2.0’
    मुख्य समाचार

    थाईलैंड गईं दो बहनें लाओस में फंसी, सांसद मितेश पटेल चलाया ‘ऑपरेशन महीसागर 2.0’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद : गुजरात के आनंद में रहने वाली दो बहनों को थाइलैंड के लाओस से ऑपरेशन माहीसागर 2.0 के बाद बचा लिया गया है। दोनों बहनों को नौकरी का झांसा देकर थाईलैंड बुलाया गया था। लाओस पहुंचने पर उन्हें पता चला कि दोनों मानव तस्करी का शिकार हो गई हैं। उनके परिवारवालों ने आनंद के सांसद मितेश पटेल से मदद मांगी। दोनों बहनों को बचाने के लिए इंटरनेशनल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। करीब 20 दिन बाद भारतीय दूतावास और लाओस की आर्मी ने बहनों को तस्करों के चंगुल से मु्क्त करा लिया।

    तस्करी नेटवर्क में फंसीं बहनें

    सांसद मितेश पटेल ने बताया कि दोनों बहनों को थाईलैंड में नौकरी दिलाने के बहाने गैर-कानूनी तरीके से लाओस ले जाया गया। लाओस पहुंचने पर इंटरनेशनल मानव तस्करी नेटवर्क के चंगुल में फंस गईं। उनका परिवार से उनका संपर्क टूट गया। जब परिवार बहुत परेशान हो गया और सारे रास्ते बंद हो गए, तो उन्होंने मदद के लिए संपर्क किया। इसके बाद ऑपरेशन माहीसागर 2.0 शुरू किया गया।

    सूचना पर लाओस सेना ने मारा छापा

    सांसद ने तुरंत विदेश मंत्रालय और लाओस में भारतीय दूतावास से संपर्क किया। दूतावास के अधिकारियों ने लाओस की स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर बहनों की लोकेशन का पता लगाया। पक्की जानकारी मिलने पर कूटनीतिक कोशिशों के बाद, लाओस की सेना ने उस जगह छापा मारा जहां महिलाओं को बंधक बनाकर रखा गया था। लाओस की सेना और भारतीय दूतावास के संयुक्त ऑपरेशन के जरिए इन बहनों को तस्करों से बचाया गया।

    जल्द होगी बहनों की गुजरात वापसी

    मितेश पटेल ने बताया कि आनंद की दोनों बेटियां अब पूरी तरह सुरक्षित हैं और जल्द ही घर लौटेंगी। कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। बता दें कि गुजरात के कई लोग पहले भी विदेशों में फंस चुके हैं। इससे पहले अज़रबैजान में फंसे युवाओं की मदद के लिए ऑपरेशन माहीसागर चलाया गया था। आणंद के सांसद मितेश पटेल को बकाभाई के नाम से भी जाना जाता है। वे दूसरी बार सांसद बने हैं। वे पेशे व्यसायी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने लगभग 1,97,718 मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी, जो आणंद निर्वाचन क्षेत्र के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्मदिन के दिन मिली मौत: दोस्त के साथ केक काटा, सड़क हादसे ने छीन ली दोनों की जिंदगी

    June 5, 2026

    उत्तराखंड में अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, महिला तीर्थयात्री की मौत; 17 घायल

    June 5, 2026

    Mughal Road पर सफर कर रहा परिवार, सड़क से फिसलकर ढलान में गिरी कार,  6 लोग घायल

    June 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.