Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»‘Tyson’, गोली लगने के बाद भी जंगल में छिपे आतंकियों का ऐसे किया पर्दाफाश
    BREKING NEWS

    ‘Tyson’, गोली लगने के बाद भी जंगल में छिपे आतंकियों का ऐसे किया पर्दाफाश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू :   किश्तवाड़ के छात्रु इलाके में सेना ने ऑपरेशन के दौरान जैश के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया और साथ में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए। किश्तवाड़ के जंगलों में सेना के सफल अभियान का हीरो स्पैशल साइलैंट वॉरियर टाइसन छिपे हुए 3 आतंकवादियों तक पहुंच गया था। इस दौरान के-9 ट्रूपर टाइसन आतंकियों द्वारा गोली मारने से घायल हो गया। टाइसन ने आतंकियों की लोकेशन अपने साथियों को बताकर जिम्मेदारी निभाई।

    कौन हैं टाइसन

    आतंकियों को मार गिराने के अभियान दौरान 11 बजे के करीब सेना की 2 पैरा स्पैशल फोर्स का एलीट जर्मन शैफर्ड, आर्मी डॉग टाइसन उस ढोक (छिपने के ठिकाने) तक पहुंच गया था जहां आतंकी छिपे हुए थे। टाइसन के पीछे उसके हैंडलर थे।

    टाइसन के पैर में लगी गोली

    आतंकवादियों द्वारा दागी गई गोलियों में से एक गोली टाइसन के अगले दाएं पैर में लगी। घायल टाइसन को सैनिकों द्वारा वहां से निकालने के साथ ही घेरे गए आतंकियों को मार गिराने का अभियान जोर पकड़ गया था। टाइसन अगर आतंकियों को न तलाशता तो वे छिपकर सैनिकों को नुकसान भी पहुंचा सकते थे।

    घायल टाइसन को हैलीकॉप्टर से पहुंचाया अस्पताल

    गोली लगने से घायल टाइसन को सेना द्वारा हैलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर ऊधमपुर के आर्मी अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। सैन्य सूत्रों के अनुसार टाइसन क्षेत्र में आतंक विरोधी अभियान में अहम भूमिका निभा रहा था।

    आदिल को मारने में की मदद

    तलाशी अभियानों के दौरान आतंकियों के छिपने के ठिकाने को तलाशने, विस्फोटक सामग्री का पता लगाने में दक्ष टाइसन ने कुछ दिन पहले क्षेत्र में जैश के आतंकी आदिल को मारने में सैनिकों की मदद की थी। उसने सुरक्षाबलों के साथ सबसे आगे रह कर आतंकी आदिल के हाइडआऊट का पता लगाकर उसे उसके अंजाम तक पहुंचाया था।

    जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के के-9 दस्ते के आर्मी डॉग आतंकियों के मंसूबों को नाकाम बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं। कई बार आतंकियों द्वारा फिट आई.डी. को समय पर तलाश कर के-9 दस्ते ने बड़े हादसे टाले हैं। टाइसन जैसे आर्मी डॉग को बेहद कठोर ट्रेनिंग दी जाती है।

    वे अत्यधिक जोखिम वाली परिस्थितियों में सैनिकों की जान बचाने के लिए बिना किसी डर के मौत के मुंह में भी कूद जाते हैं। वर्ष 2024 में 4 साल का बैल्जियन मेलिनासय आर्मी डॉग फैंटम जम्मू के अखनूर सैक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए बलिदान हो गया था। उसने जान देने से पहले सैनिकों को वह जगह दिखा दी थी यहां पर आतंकी छिपे हुए थे। आर्मी डॉग फैंटम के बलिदान की बदौलत सेना के जवानों ने छिपे 3 आतंकवादियों को मार गिराया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ऑनलाइन धतूरा बेचने पर कर्नाटक FDA का एक्शन, Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket का फूड लाइसेंस सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

    August 25, 2026

    इंफाल में पुलिस और सेना की बड़ी कार्रवाई, 3 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार जब्त

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.