Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, ‘भारत अब दुनिया को समाधान दे रहा’
    • बॉडीबिल्डर YouTuber महबूब चांदी की साले ने की हत्या, 18 महीने पहले सलमा से की थी लव मैरेज
    • तमिलनाडु में AIADMK से अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने दिया इस्तीफा
    • ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर भड़के संजय राउत
    • बंगाल विधायक सिग्नेचर मिसमैच केस: सीआईडी के सामने पेश हुए ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी
    • झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद 6 साल की बच्ची की मौत, FIR दर्ज
    • जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»वरुण धवन की हुई ट्रोलिंग, सुपरहिट गाना ‘चुनरी-चुनरी’ के रीमिक्स को लोगों ने नकारा
    मनोरंजन

    वरुण धवन की हुई ट्रोलिंग, सुपरहिट गाना ‘चुनरी-चुनरी’ के रीमिक्स को लोगों ने नकारा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    90 के दशक का सुपरहिट गाना ‘चुनरी चुनरी’ एक बार फिर नए अंदाज में लौट आया है, लेकिन इस बार दर्शकों का दिल जीतने के बजाय सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में इस आइकॉनिक गाने को रीमिक्स करके पेश किया गया है। जैसे ही गाना रिलीज हुआ, इंटरनेट पर लोगों ने इसकी तुलना सीधे सलमान खान और सुष्मिता सेन के ओरिजिनल वर्जन से करनी शुरू कर दी।

    1999 का सुपरहिट गाना ‘चुनरी-चुनरी’

    1999 में आई फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ का ‘चुनरी चुनरी’ उस दौर के सबसे लोकप्रिय गानों में गिना जाता है। रंग-बिरंगे सेट, सलमान खान का अंदाज और सुष्मिता सेन की स्क्रीन प्रेजेंस ने इस गाने को हमेशा के लिए यादगार बना दिया था। ऐसे में जब मेकर्स ने इस गाने को नए जमाने के अंदाज में पेश किया तो फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। लेकिन रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने साफ कह दिया कि ओरिजिनल गाने का जादू दोबारा पैदा नहीं हो सका।

    वरुण धवन के गाने को लोगों ने नकारा

    कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि क्लासिक गानों के साथ बार-बार प्रयोग करना बॉलीवुड की सबसे बड़ी गलती बनता जा रहा है। कुछ यूजर्स ने कहा कि पुराने गानों की आत्मा को खत्म कर दिया गया है, जबकि कई लोगों ने सलमान और सुष्मिता की जोड़ी को ‘अनबीटेबल’ बताया। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर गाने को लेकर मीम्स और ट्रोल पोस्ट्स की बाढ़ सी आ गई है। एक यूजर ने लिखा- इस गाने की वाट लगा दी है।

    डेविड धवन की आखिरी फिल्म

    हालांकि इस गाने ने सिर्फ ट्रोलिंग ही नहीं बल्कि फिल्म को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ निर्देशक डेविड धवन की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। लंबे समय तक कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों को हंसाने वाले डेविड धवन इस फिल्म के बाद निर्देशन से दूरी बना सकते हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है।

    सलमान के कई गानों का बना चुके रीमेक

    दिलचस्प बात ये है कि वरुण धवन इससे पहले भी सलमान खान के कई पुराने गानों और फिल्मों के रीमेक का हिस्सा रह चुके हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि वरुण अब सलमान खान के गानों की विरासत संभाल रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट में खुद सलमान खान ने भी मजेदार अंदाज में कहा था कि वरुण ने उनका एक और गाना उठा लिया है। सलमान की इस बात पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े, जबकि वरुण भी मुस्कुराते नजर आए।

    फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय और चंकी पांडे भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई”, 370 बिरयानी विवाद पर FIR होने के बाद प्रणीत मोरे ने माफी मांगी

    June 13, 2026

    जब भाग्यश्री के फैसले से नाराज हो गए थे यश चोपड़ा…

    June 12, 2026

    भारत सरकार ने 2026 के पद्म श्री, पद्म विभूषण और पद्म भूषण पुरस्कारों की घोषणा,23 जून को सम्मानित होंगे ये चार एक्टर

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.