Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी…
    • बनारस से वापस लौट रहा था परिवार,पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप…
    • छत्तीसगढ़ को खेल हब बनाने नई सोच और विजन के साथ करें काम – श्री अरुण साव
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • महाराष्ट्र के नासिक में देखते ही देखते ट्रक फ्लाईओवर से नीचे गिरा, CCTV में कैद हुआ मंजर…
    • फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं,दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग…
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए विकास के स्पष्ट मंत्र
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल से वनांचल के लमनी और खुड़िया में 20-20 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक प्रतीक्षालय शेड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश! 4 राशियों की मौज ही मौज
    धर्म आस्था

    शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश! 4 राशियों की मौज ही मौज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन. हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि जब भी कोई ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र बदलता है, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है. इसी क्रम में 01 अगस्त 2026 को शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. शास्त्रों के अनुसार, शुक्र को सुख-सुविधा, प्रेम, सुंदरता, धन, वैभव और अच्छे रिश्तों का प्रतीक माना जाता है. माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, उनके जीवन में आकर्षण, आनंद और भौतिक सुख बढ़ते हैं. वहीं जब शुक्र अनुकूल गोचर करता है, तो कई लोगों की किस्मत भी बदल जाती है.

    उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, शुक्र का यह राशि परिवर्तन खासतौर पर चार राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है. इन राशियों के जातकों को करियर, धन, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन में राहत और खुशियों के अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों में कमी आएगी और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. आइए जानते हैं कि शुक्र का यह गोचर किन चार राशियों के लिए राहत और लाभ का कारण बनने वाला है.

    इन राशियों को होगा लाभ
    वृषभ- शुक्र का यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होने के संकेत हैं और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है. पुराने निवेश से आर्थिक लाभ होगा और कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन की वरिष्ठ अधिकारी खुलकर सराहना करेंगे.

    मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं और प्रगति का संकेत दे रहा है. लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है. करियर में नई जिम्मेदारी या बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह स्थानांतरण का अवसर मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा जबकि संपत्ति या नया वाहन खरीदने की योजना भी साकार हो सकती है.

    सिंह- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. करियर में नई जिम्मेदारियां और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लंबे समय से अटका धन मिलने की संभावना है. पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बनेंगे. रिश्तों में मधुरता आएगी, प्रेम जीवन सुखद रहेगा और वाहन सुख मिलने के भी प्रबल संकेत हैं.

    मकर- शुक्र का यह गोचर इस राशि के जातकों के लिए तरक्की और सफलता के नए अवसर लेकर आएगा. भाग्य का भरपूर साथ मिलने से रुके हुए काम भी गति पकड़ेंगे. नया कारोबार शुरू करने या बिजनेस का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. व्यापारिक यात्राएं लाभ दिला सकती हैं. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. वहीं नई व्यावसायिक डील भी फाइनल हो सकती है.

    अस्वीकरण- यहाँ दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओ पर आधारित हैं, किसी भी सलाह या उपाय को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य ले।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    काशी में स्थित चमत्कारी महादेव का मंदिर, हर साल बढ़ती है शिवलिंग की ऊंचाई

    July 27, 2026

    गुरु पूर्णिमा 2026 पर 56 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, तीन राजयोगों का प्रभाव

    July 27, 2026

    सावन में वृंदावन-गोवर्धन की यात्रा क्यों मानी जाती है सबसे शुभ? जानिए धार्मिक मान्यता

    July 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.