Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विजय की पार्टी ने दी धमकी, कहा-DMK और AIADMK की सरकार बनी तो सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे
    • सुवेंदु अधिकारी के पीए का मर्डर बांग्लादेशी गैंग ने किया?
    • राजधानी रायपुर में10 और 13 मई को आईपीएल मैच आयोजित टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम: मैच से पहले फर्जी वेबसाइट्स से ठगी शुरू…
    • आवेदन के चंद घंटों में कौशिल्या को मिला आयुष्मान कार्ड, खिले चेहरे
    • सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
    • भारत-पाक सीमा पर ना टॉर्च जलेगी और ना मोबाइल चलेगा, गाने बजाने पर भी प्रतिबंध
    • रात में अकेली निकलने वाली महिलाओं कि परेशानी जानने के लिए भेष बदलकर बस स्टॉप पहुंचीं IPS बी. सुमति, 40 मनचलों ने छेड़ा…
    • कैदी और महिला अधिकारी की लव स्टोरी, 14 साल जेल में रहे धर्मेंद्र सिंह ने फिरोजा खातून से की शादी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»विजय की पार्टी ने दी धमकी, कहा-DMK और AIADMK की सरकार बनी तो सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे
    राष्ट्रीय

    विजय की पार्टी ने दी धमकी, कहा-DMK और AIADMK की सरकार बनी तो सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। विधासनभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी राज्यपाल के सामने TVK अपना बहुमत साबित नहीं कर पा रही है। दरअसल, TVK ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है और बहुमत के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है। हालांकि विजय को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने समर्थन किया है। इसके बाद भी विजय अभी बहुमत के आंकड़े से पांच कम है।

    सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK, लेकिन बहुमत से दूर

    234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में विजय की TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया। डीएमके को 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटें मिलीं। कांग्रेस के पांच विधायकों के समर्थन के बाद भी TVK गठबंधन का आंकड़ा 113 तक ही पहुंचता है, जबकि बहुमत के लिए 118 सीटें जरूरी हैं। सूत्रों के मुताबिक विजय दो सीटों पर जीत दर्ज करने के कारण एक सीट छोड़ सकते हैं, जिससे पार्टी की संख्या 107 और गठबंधन का आंकड़ा 112 रह जाएगा। ऐसे में सरकार बनाने के लिए अभी भी पांच विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी।

    TVK विधायकों ने इस्तीफा देने की धमकी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में डीएमके और एआईएडीएमके के गठबंधन को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। इसी बीच TVK पार्टी की तरफ से चेतावनी सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक टीवीके ने कहा कि अगर DMK और AIADMK ने नई सरकार बनाने की कोशिश की तो TVK के सभी विधायक एक साथ इस्तीफा देंगे। 

    पार्टी का कहना है कि सबसे बड़ी पार्टी होने पर राज्यपाल को TVK प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए। लेकिन राज्यपाल ऐसा नहीं कर रहे हैं और बार-बार बहुमत साबित करने के लिए कह रहे हैं।

    DMK और AIADMK के बीच बढ़ी नजदीकियां

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु में दो बड़ी प्रतिद्वंद्वी पार्टियां DMK और AIADMK  करीब आती दिखाई दे रही हैं। सूत्रों के मुताबिक कार्यवाहक मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पार्टी विधायकों को बताया कि AIADMK ने विजय को सत्ता से दूर रखने के लिए समर्थन की संभावना पर संपर्क किया है।

    बताया जा रहा है कि AIADMK प्रमुख एडप्पादी के पलानीस्वामी शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं डीएमके ने वीसीके, सीपीआई और सीपीएम जैसे सहयोगी दलों के साथ भी सरकार गठन को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुवेंदु अधिकारी के पीए का मर्डर बांग्लादेशी गैंग ने किया?

    May 8, 2026

    भारत-पाक सीमा पर ना टॉर्च जलेगी और ना मोबाइल चलेगा, गाने बजाने पर भी प्रतिबंध

    May 7, 2026

    रात में अकेली निकलने वाली महिलाओं कि परेशानी जानने के लिए भेष बदलकर बस स्टॉप पहुंचीं IPS बी. सुमति, 40 मनचलों ने छेड़ा…

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.