राजनांदगांव । यूनिसेफ युवोदय राजनांदगांव के स्वयं सेवकों द्वारा मिशन जल रक्षा अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम सीताकसा में जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से बोरी बंधान कार्य में श्रमदान किया गया। जिला समन्वयक यूनिसेफ विनोद कुमार टेम्बुकर ने कहा कि सोखता गड्ढा निर्माण से गिरते भू-जल स्तर में सुधार हो सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को अपने घरों में सोखता गड्ढा निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को अपने घरों में कम से कम 5 पौधा लगाकर पर्यावरण सरंक्षण करने का संकल्प लेने कहा। कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिए शपथ दिलाई गई और सभी को स्वच्छता शुल्क देने का आग्रह भी किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य छुरिया, इंजीनियर तुमेश्वर साहू, यूनिसेफ युवोदय के स्वयं सेवक तोरण पटेल, साहिल देवांगन, भारत साहू सहित ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक अन्य पंच एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे
Trending
- महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली
- हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
- पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
- इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
- मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
- राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
- किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
- ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

