Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद में हंगामे से लेकर चुनावी समीकरण तक टीवी बहसों में क्या-क्या चला
    • देवघर श्रावणी मेले में रविवार को भारी भीड़ बाबा बैद्यनाथ धाम में कूपन दर्शन बंद, उमड़ी कांवरियों की भीड़…
    • एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान…
    • अब मनमानी फीस नहीं बढ़ा सकेंगे स्कूल, जानिए दिल्ली सरकार के नए नियम…
    • आयुक्त वीबी -जीरामजी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण
    • राजनांदगांव : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में जटिल गर्भाशय ट्यूमर की सफल सर्जरी…
    • ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
    • मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»Warning: गले में 2 हफ्ते से ज्यादा हो रही है खराश तो संभाल जाएं, हो सकता है बड़ा खतरा
    खानपान-सेहत

    Warning: गले में 2 हफ्ते से ज्यादा हो रही है खराश तो संभाल जाएं, हो सकता है बड़ा खतरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत के छोटे-छोटे संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। अक्सर हम शरीर में होने वाले मामूली बदलावों को सामान्य समझकर टाल देते हैं लेकिन यही लापरवाही कभी-कभी किसी गंभीर बीमारी का रूप ले लेती है। ऐसी ही एक आम लगने वाली समस्या है गले में लंबे समय तक खराश रहना। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर गले की खराश हफ्तों तक ठीक न हो तो इसे हल्के में लेना जानलेवा साबित हो सकता है। यह सिर और गर्दन (Head and Neck) के कैंसर का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है।

    मौसम बदलने पर फ्लू या वायरल इन्फेक्शन के कारण गले में खराश होना सामान्य बात है जो आमतौर पर कुछ दिनों में ठीक हो जाती है लेकिन अगर यह समस्या लगातार 2 हफ्तों से ज्यादा समय तक बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा यदि गले की खराश के साथ नीचे दिए गए लक्षण भी दिखाई दें तो तुरंत जांच करवाएं। आवाज का बैठ जाना या लंबे समय तक भारी रहना। मुंह के अंदर ऐसा छाला या घाव जो आसानी से न भर रहा हो। खाना खाने या पानी पीने के दौरान दर्द होना। गर्दन के आसपास कोई गांठ या अचानक सूजन आना।

    वहीं डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश मरीज अस्पताल तब पहुंचते हैं जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है क्योंकि वे इन शुरुआती लक्षणों को साधारण समस्या समझकर टालते रहते हैं। चिकित्सा विज्ञान के अनुसार जब सिर और गर्दन के हिस्से की कोशिकाओं में अनियंत्रित और असामान्य वृद्धि होने लगती है तो यह कैंसर का रूप ले लेती है।

    भारत में इसके मुख्य कारण ये हैं: सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, खैनी, पान मसाला का इस्तेमाल और अत्यधिक शराब पीना इसका सबसे बड़ा कारण है। दांतों और मसूड़ों की सही तरीके से सफाई न करना और मुंह में लगातार इन्फेक्शन रहना। यदि परिवार में पहले किसी को कैंसर रहा हो और व्यक्ति धूम्रपान भी करता हो तो जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।

    अगर समय रहते बीमारी की पहचान हो जाए तो हेड एंड नेक कैंसर का इलाज पूरी तरह संभव है। गले या मुंह की कोई भी समस्या 14 दिनों से अधिक रहने पर तुरंत नाक-कान-गला (ENT) डॉक्टर को दिखाएं। तंबाकू, सिगरेट और शराब का पूरी तरह त्याग करें। रोजाना दांतों और जीभ की अच्छी सफाई करें। अपनी डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां और पौष्टिक आहार शामिल करें। 40 की उम्र के बाद या जोखिम कारक वाले लोग समय-समय पर अपनी रुटीन हेल्थ जांच कराते रहें।

    Disclaimer:इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सार्वजनिक जानकारियों, स्वास्थ्य लेखों और इंटरनेट पर उपलब्ध स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    खतरनाक वायरस का कहर! इस शहर में 22 बच्चों की मौत

    August 4, 2026

    साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च

    August 2, 2026

    सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.