Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकसित भारत के संकल्प से जगमगाया जशपुर, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’
    • यूसीसी पर महिलाओं ने रखी बेबाक राय-लिव-इन के पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण पर एक समान कानून की मांग
    • बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : श्री अरुण साव
    • ‘कहानीकार’ कार्यशाला के दूसरे दिन कहानी, कला और किताबों से जुड़ी रचनात्मक गतिविधियों में शामिल हुए शिक्षक
    • राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन 5,018 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां : छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों से भरा रहा सिंगापुर दौरा
    • दीक्षारंभ कार्यक्रम का गरिमामय समापन, नवप्रवेशित विद्यार्थियों से कुलपति ने किया संवाद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, October 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“हम करके रहेंगे… We Will Do It”प्रधानमंत्री मोदी के सेवा भाव के 25 साल पूरे विकसित भारत के लिए पीएम मोदी ने दिया नया नारा…
    राष्ट्रीय

    “हम करके रहेंगे… We Will Do It”प्रधानमंत्री मोदी के सेवा भाव के 25 साल पूरे विकसित भारत के लिए पीएम मोदी ने दिया नया नारा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक सेवा में 25 साल पूरे होने के मौके पर बुधवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें 25 साल पहले सेवा के लिए चुना था और जिंदगी भर वो इसके लिए सर्वस्व झोंकते रहेंगे. युवा पीढ़ी खासकर जेनजी को संबोधित करते हुए उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए We Will Do It का नारा दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से लेकर केंद्र की सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार की उपलब्धियों को भी सामने रखा. 

    25 साल का जनता का भरोसा

    पीएम मोदी ने कहा, 25 सालों के दौरान कितने चुनाव हुए. जनता ने हमेशा मुझे उनकी सेवा के लिए चुना था.आज मैं जो कुछ और जहां भी हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता का ही है. देदेश के हर नागरिक का उन पर सबसे बड़ा हक है. ये 25 साल का जनता का विश्वास और 25 साल का अनुभव ही उनकी पूंजी है.ये पूंजी देश की है. पीएम मोदी ने कहा, हम मानवता के सेवक हैं. आज का ये दिन सिर्फ यादों के लिए नहीं है. ये दिन उस वादे को दोहराने का दिन है. उस इरादे को जताने का दिन है, जो कहता है कि हम करके रहेंगे. we will do it . लाल किले से सबका साथ सबका प्रयास की बात की थी. भारत को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए जो जोश जो जज्बा चाहिए वो एक ही संदेश देता है. हम करके रहेंगे.

    देश को टॉप 3 इकोनॉमी में लाएंगे

    हम भारत को दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में लगाएंगे.  आत्मनिर्भर भारत के साथ उसे वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाएंगे. ओलंपिक का आयोजन करने के साथ अंतरिक्ष में कदम रखेंगे. सरकार के मुखिया के तौर पर 25 वर्षों की ये निरंतर यात्रा मेरे लिए व्यक्ति के महिमामंडन का विषय नहीं है न ही ये गर्व है. आज से 25 साल पहले 50 वर्ष की आयु में जंगलों में आदिवासियों की सेवा करते करते गुजरा, पहाड़ों में जिंदगी बिताई और भारतीय जनता पार्टी में संगठन के रास्ते मेरा राजनीतिक रिकॉर्ड सिर्फ संगठन के काम करने वाले का था.

    पीएम मोदी ने कहा, मैंने चुनाव लड़ाए थे लेकिन एक भी चुनाव नहीं लड़ा था. चुनावी राजनीति में चमकने की चाहत होती तो बहुत पहले ही मैदान में उतर सकता था. लेकिन मेरा मिजाज नहीं था. मैं जीवन में क्या बनूंगा, मेरा क्या होगा, ये कभी सोचा ही नहीं. क्योंकि बाल्यकाल जो मुझे शिक्षा मिली वो शिक्षा ये नहीं थी कि मैं एंबिशन के लिए नहीं मिशन के लिए जीवन जीने वाला इंसान रहा हूं.

    वडनगर की घटना याद दिलाई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मुझे याद है कि जब मैं वडनगर के स्कूल में पढ़ने जाता था, तब हमारे मास्टर जी तरह-तरह के पाठ पढ़ाते थे और क्लास में सबसे पहले पहुंचने वाले छात्र में हमेशा मेरा नाम होता था।  सीखने की वो ललक मेरे जीवन का हिस्सा बन गई और मैं आज भी स्वयं को एक विद्यार्थी ही मानता हूं. हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करता हूं. 7 अक्टूबर, 2001 को जब मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब सोचा नहीं था कि कभी ये पड़ाव भी आएगा.आज शासन के प्रमुख के तौर पर निरंतर सेवा करने के साथ मेरे 25 वर्ष पूरे हो गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘भारत दिखा रहा दुनिया को रास्ता’: मोहन भागवत ने अशोक सिंघल का दिया उदाहरण, कहा-समाज की बेहतरी के लिए करें काम

    October 7, 2026

    रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए भारत ने पुतिन और जेलेंस्की को भेजा 3 सूत्रीय पीस प्लान, क्या है इसमें?

    October 7, 2026

    भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समझौते को जल्द अपनाने की उठाई मांग, पहलगाम हमले का किया जिक्र

    October 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.