Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल का मौसम : आ रहा चक्रवाती तूफान! 48 घंटे इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
    • मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर
    • केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को किया जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त…
    • गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • दूसरे T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त…
    • पिनाकोटा के पास सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से 5 लोगों की मौत…
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»मौसम 21 अक्टूबर: 14 घंटे के भीतर 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट…
    मौसम

    मौसम 21 अक्टूबर: 14 घंटे के भीतर 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मौसम – मानसून थमने के बाद भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग (IMD) ने भारत के 18 राज्यों में भीषण बारिश के साथ तेज रफ्तार आंधी चलने की भी चेतावनी दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और केरल सहित पूरे 18 राज्यों में लोगों को कल यानी 21 अक्टूबर को भारी बारिश झेलनी पड़ सकती है। आईएमडी ने इन राज्यों में 60 की स्पीड से हवा चलने का अनुमान भी जताया है।

    मौसम के बिगड़ने का सिलसिला अगले 14 घंटे में शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से होगी। इससे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। ये भी झमाझम का कारण साबित होगा।

    मौसम विभाग ने जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उसमें उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, अंडमान और निकोबार, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, कर्नाटक शामिल है।

    मौसम विभाग की विशेष अपील

    1. पेड़ों के नीचे आश्रय न लें, बिजली गिर सकती है।
    2. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्लग निकाल दें।
    3. अगर जरूरी न हो तो घर से न निकलें।
    4. फसलों पर ध्यान देने की जरूरत है।
    5. पशु-पक्षियों को घर के अंदर रखें।

    दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

    • दिल्ली(21 अक्टूबर: तापमान में गिरावट): दिल्ली में बारिश की संभावना बेहद कम है, लेकिन मौसम विभाग ने तापमान में अच्छी-खासी गिरावट का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में कल यानी 21 अक्टूबर को तापमान पूरे 1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। कल अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 20 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।

    मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

    • मध्य प्रदेश(21 अक्टूबर: आंधी-बारिश का अलर्ट): सागर, शिवपुरी, नर्मदापुरम, कटनी, रायसेन, उज्जैन, इंदौर, देवास, धार, मुरैना और खंडवा में तेज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। भोपाल में कल यानी 21 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

    • राजस्थान(21 अक्टूबर: तूफानी बारिश की चेतावनी): चुरू, बीकनेर, जैसलमेर, सीकर, बूंदी, भरतपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, झुंझुनू और धौलपुर में तेज बारिश होगी। तूफानी हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अलर्ट है। वहीं, जयपुर में कल यानी 21 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    अंडमान और निकोबार में कल कैसा रहेगा मौसम

    • अंडमान और निकोबार(21 अक्टूबर: बिजली कड़केगी, बारिश होगी): कार निकोबार, गराचर्मा, मायाबंदर, दिगलीपुर, लिटिल अंडमान, बैम्बूफ्लैट और बकुलतला में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। आंधी की स्पीड बढ़कर 60 Kmph तक जा सकती है। वहीं, अंडमान और निकोबार में कल यानी 21 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
    शहरअधिकतम तापमान (20 अक्टूबर)न्यूनतम तापमान (20 अक्टूबर)
    दिल्ली31°C19°C
    मुंबई36°C27°C
    चेन्नई28°C26°C
    कोलकाता32°C23°C
    लखनऊ31°C18°C
    पटना31°C20°C
    रांची28°C17°C
    भोपाल31°C20°C
    जयपुर32°C19°C
    शिमला22°C11°C
    नैनीताल22°C12°C

    महाराष्ट्र में कल कैसा रहेगा मौसम

    • महाराष्ट्र(21 अक्टूबर: मूसलाधार बारिश का अलर्ट): अहमदनगर, जलगांव, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, ठाणे, नागपुर, मुंबई, पुणे, नासिक, नवी मुंबई, सोलापुर, अमरावती, नांदेड़ और अकोला में कुछ जगह हल्की तो कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाएगी। मुंबई में कल यानी 21 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    तमिलनाडु में कल कैसा रहेगा मौसम

    • तमिलनाडु(21 अक्टूबर: रुक-रुक कर होगी बारिश): कोयंबटूर, थूतुकुडी, वेल्लूर, तिरुपुर, तिरुचिरापल्ली, सेलम, ईरोड और तंजावुर में तूफनी बारिश अपना कहर दिखाएगी। इस दौरान मौसम विभाग का कहना है कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कल यानी 21 अक्टूबर को चेन्नई में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल का मौसम : आ रहा चक्रवाती तूफान! 48 घंटे इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट…

    October 24, 2026

    मौसम विभाग की चेतावनी छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा अलर्ट! आंधी के साथ आसमान से गिर सकती है बिजली… 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं..

    October 19, 2026

    आज का मौसम : बर्फबारी, ठंड और बारिश! देश के मौसम में बड़ा बदलाव…

    October 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.