Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अधिकारियों की पदोन्नति: परमानंद बने अवर सचिव, दो सहायक अनुभाग अधिकारी पदोन्नत होकर बने अनुभाग अधिकारी
    • सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश
    • आयरलैंड के काउंटी गॉलवे में कुंवारी मां के पुराने शेल्टर होम के नीचे मिले 109 बच्चों के कंकाल…
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में हुए शामिल
    • शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव स्कूल से घर लौट रहे स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर सहज संवाद में जानी पढ़ाई और स्कूल की जरूरतें
    • छत्तीसगढ़: 22 बंदरों की हत्या का आरोप,विभाग को मिले सिर्फ 2 कंकाल…
    • छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट…
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रशासनिक आधार पर सात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, October 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट…
    मौसम

    छत्तीसगढ़ में 6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश और वज्रपात का अलर्ट…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिन में तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान हैं, वहीं बस्तर और सरगुजा संभाग में रात के समय गुलाबी ठंड महसूस की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में कोई भी सक्रिय सिस्टम नहीं है।

    मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा है। इस दौरान राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल विभाग ने प्रदेश के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

    मानसून वापसी की रेखा रायपुर से गुजर रही है

    मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा फिलहाल सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती और हरनाई से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश से होते हुए दक्षिण बिहार से विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसी कारण मानसून की क्रमिक विदाई जारी है।

    6 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज

    मौसम विभाग ने बताया कि 5 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने के बाद 6 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 6 अक्टूबर को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है।

    इसी तरह 7 और 8 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। आगामी दिनों में रात के तापमान में गिरावट से ठंड और बढ़ सकती है।

    IMD के अनुसार 6 से 10 अक्टूबर तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 6 से 8 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज

    October 3, 2026

    सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से कांगड़ा जिले की धौलाधार पर्वतमाला पर सितंबर में दूसरी बार बर्फबारी

    September 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान-प्रदेश में100.1%सामान्य वर्षा दर्ज

    September 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.