Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कर्नाटक के विजेताओं की लिस्ट, पवन खेड़ा और मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे राज्यसभा, BJP का भी एक जीता
    • इंदौर में कार से उतरते ही बस ने केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को कुचला
    • गुजरात के दिव्यांग टीचर ने स्कूल में एक साल तक की 5 लड़कियों के साथ गंदी बात, गिरफ्तार व सस्पेंड 
    • हौसलों की उड़ान: संघर्षों को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं कांति साहू
    • घंटों पेशाब रोकने के नुकसान? किडनी और दिमाग के लिए खतरनाक
    • सूरज की रोशनी से चमका राजनांदगांव,सोलर ऊर्जा का बना राष्ट्रीय मॉडल
    • छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव
    • थलपति विजय ने पीएम मोदी को नीति आयोग की मीटिंग में क्या-क्या मांगा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»थलपति विजय ने पीएम मोदी को नीति आयोग की मीटिंग में क्या-क्या मांगा
    मुख्य समाचार

    थलपति विजय ने पीएम मोदी को नीति आयोग की मीटिंग में क्या-क्या मांगा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नेई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में अपना पहला भाषण देते हुए केंद्र सरकार से कई मांगें कर डाली। विजय ने चेन्नई और कन्याकुमारी को जोड़ने वाले हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए जोरदार वकालत की। विजय ने कहा कि तमिलनाडु की तेजी से होती आर्थिक तरक्की के लिए जरूरी है कि अहम नेशनल हाईवे और रेल कॉरिडोर का समय पर विकास हो। उन्होंने केंद्र से पांच बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने का आग्रह किया। इनमें सबसे अहम चेन्नई से कन्याकुमारी तक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का प्रस्ताव था। इस प्रोजेक्ट से तमिलनाडु में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके साथ ही विजय ने बाढ़ से बचाव, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, स्पेस मैन्युफैक्चरिंग और युवाओं की ट्रेनिंग के लिए केंद्र से ज्यादा मदद की मांग की।

    हाईवे प्रोजेक्ट्स के लिए भी मंजूरी मांगी

    मुख्यमंत्री विजय ने कई हाईवे प्रोजेक्ट्स के लिए भी मंजूरी मांगी। इनमें NH-32 के चेंगलपट्टू-तिरुचिरापल्ली हिस्से को छह-लेन का बनाना, तिरुचिरापल्ली, करूर और कोयंबटूर के बीच NH-81 को चौड़ा करना, माधववरम और शोलज़ावरम के बीच एक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाना शामिल है। तमिलनाडु की 1,076 किलोमीटर लंबी तटरेखा का जिक्र करते हुए विजय ने कहा कि राज्य में चक्रवात और बाढ़ का खतरा बना रहता है। इसलिए क्लाइमेट-रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार निवेश की जरूरत है।

    बोले- स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ज्यादा मदद चाहिए

    उन्होंने कहा कि तमिलनाडु तटीय शहरों में बाढ़ से बचाव के स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ज्यादा मदद चाहता है। साथ ही, क्लाइमेट रेज़िलिएंट मास्टर प्लान 2045′ के तहत क्लाइमेट-रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ एक कॉम्प्रिहेंसिव डिजास्टर मैनेजमेंट मिशन भी चाहता है। इसका मकसद जीरो कैज़ुअल्टी (किसी की जान न जाए) हो।

    विजय ने केंद्र से और क्या मांगा

    • विजय ने केंद्र से होगेनाक्कल फेज़-III कंबाइंड वॉटर सप्लाई स्कीम के लिए तय 2,283.40 करोड़ रुपये की मदद जारी करने का भी आग्रह किया।
    • स्पेस सेक्टर की बात करते हुए, मुख्यमंत्री ने कुलसेकरपट्टिनम में बन रहे स्पेस मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की मांग की।
    • केंद्र से हर जिले में उभरती टेक्नोलॉजी वाले स्किल सेंटर स्थापित करने और पांच लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डीप टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर से जुड़े क्षेत्रों में ट्रेनिंग देने के लिए सहयोग का अनुरोध किया।

    चुनौतियों से निपटने के लिए मदद मांगी

    उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार कुलसेकरपट्टिनम में IN-SPACe के साथ बनाए गए स्पेस मैन्युफैक्चरिंग हब को ‘नेशनल स्पेस मैन्युफैक्चरिंग हब’ घोषित करेगी। इससे प्रोपेलेंट से लेकर लॉन्च व्हीकल तक एंड-टू-एंड मैन्युफैक्चरिंग हो सकेगी और देश को ग्लोबल स्पेस इकॉनमी का फायदा उठाने में मदद मिलेगी। डिजिटल कनेक्टिविटी पर विजय ने बताया कि तमिलनाडु में भारतनेट फेज-II का काम लगभग 97 प्रतिशत पूरा हो चुका है। उन्होंने ‘लास्ट-माइल कनेक्टिविटी’ की बची हुई चुनौतियों से निपटने के लिए मदद मांगी ताकि हर ग्राम पंचायत को जोड़ा जा सके। रोज़गार और कौशल पर ध्यान केंद्रित करते हुए, मुख्यमंत्री ने युवाओं के विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना पेश की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कर्नाटक के विजेताओं की लिस्ट, पवन खेड़ा और मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे राज्यसभा, BJP का भी एक जीता

    June 12, 2026

    गुजरात के दिव्यांग टीचर ने स्कूल में एक साल तक की 5 लड़कियों के साथ गंदी बात, गिरफ्तार व सस्पेंड 

    June 12, 2026

    केरल सरकार ने किया 30 IPS अफसरों का ट्रांसफर, PM से तारीफ पाने वाले पुलिस अधिकारी को मिला बड़ा पद

    June 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.