Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Username फीचर को लेकर WhatsApp ने सौंपा अपना जवाब
    तकनीकी

    Username फीचर को लेकर WhatsApp ने सौंपा अपना जवाब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    WhatsApp Username Response: Username फीचर को लेकर विवादों में घिरी व्हाट्सऐप ने इस मामले पर सरकार के नोटिस का जवाब सौंप दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने अपना जवाब सौंप दिया है और अब सरकार इसको रिव्यू कर रही है. बता दें कि केंद्र सरकार ने बीते सप्ताह बुधवार को कंपनी को नोटिस भेजा था. इसमें यूजरनेम फीचर पर चिंता जताते हुए कई सवाल पूछे गए थे. साथ ही कंपनी को इस फीचर की लॉन्चिंग पर रोक लगाने का भी आदेश दिया था. 

    क्या था यूजरनेम फीचर को लेकर विवाद

    WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम फीचर रोलआउट करना चाहती है. इसके लिए उसने अपने यूजर्स को यूजरनेम रिजर्व करने का ऑप्शन दिया था. यूजरनेम फीचर से व्हाट्सऐप यूजर को अपना मोबाइल नंबर हाइड करने का ऑप्शन मिल जाता. यानी व्हाट्सऐप पर किसी से कॉन्टैक्ट करने के लिए मोबाइल नंबर लेने या देने की जरूरत नहीं पड़ती. इंस्टाग्राम और फेसबुक की तरह सिर्फ यूजरनेम से ही यह काम हो सकता था, लेकिन सरकार के आदेश के बाद फिलहाल इस पर रोक लग गई है.

    सरकार को इस फीचर से क्या चिंता?

    व्हाट्सऐप के इस फीचर को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शिकायतें की थी. उनका कहना था कि वो अपने नाम को रिजर्व नहीं कर पा रहे हैं और कोई और लोग उनकी पहचान का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसी ही चिंताओं को लेकर सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी. सरकार का कहना है कि इस फीचर से स्कैम, साइबर फ्रॉड, पहचान छिपाकर धोखाधड़ी आदि के मामले बढ़ सकते हैं. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे के नाम या सरकारी विभाग और बैंक आदि से मिलता-जुलता यूजरनेम बना लेता है तो लोगों को धोखा देना आसान हो जाएगा. हालांकि, व्हाट्सऐप ने इसका बचाव करते हुए कहा था कि उसने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं और अभी इस फीचर को लॉन्च नहीं किया जा रहा है.

    व्हाट्सऐप के बाद टेलीग्राम और सिग्नल को भी भेजे गए नोटिस

    टेलीग्राम और सिग्नल जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूजरनेम फीचर पहले से ही अवेलेबल था. व्हाट्सऐप का मामला सामने आने के बाद सरकार ने इन दोनों प्लेटफॉर्म्स को भी नोटिस भेजे थे. सरकार ने नोटिस भेजकर इन कंपनियों से पूछा था कि Username बनाने की प्रक्रिया क्या है और फर्जी या मिलते-जुलते Username को रोकने के लिए क्या सुरक्षा उपाय हैं? अभी तक इन कंपनियों के जवाब मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है. इसी हफ्ते आईटी सचिव एस कृष्णन ने कहा था कि दोनों प्लेटफॉर्म्स को एडिशनल टाइम दिया गया है और उनके जवाब भी जल्दी आ जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दक्षिण एशिया से सेशेल्स तक, भारत ने अपनी अंतरिक्ष कूटनीति का बढ़ाया दायरा

    August 7, 2026

    डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED के साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स

    August 6, 2026

    WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.