Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
    • ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने दी सफाई, ‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी
    • अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप
    • दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरीफ-2026 एवं संभावित अल्प वर्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
    • मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध
    • सरकार गांव, गरीब और किसानों की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»बंगाल में कब होगा चुनावों का ऐलान, क्या हो रही चर्चा
    राजनीति

    बंगाल में कब होगा चुनावों का ऐलान, क्या हो रही चर्चा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा मार्च के दूसरे हफ्ते में हो सकती है। यह खबर बंगाल सीईओ ऑफिस से मिली है। सूत्रों के मुताबिक, बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने पत्रकारों को इशारा दिया है कि चुनाव शेड्यूल की घोषणा मार्च के दूसरे हफ्ते में हो सकती है। दरअसल काफी समय से यह सवाल उठ रहे थे कि इस बार राज्य के विधानसभा चुनाव कितने फेज में होंगे? सूत्रों के मुताबिक, सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल ने इस मुद्दे पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि ज्यादा से ज्यादा तीन फेज में वोटिंग होने की संभावना है। बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर आज यानी शनिवार शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

    बंगाल में कब आएगी चुनाव आयोग की टीम?
    सीईओ ऑफिस के सूत्रों से मिले इस इशारे को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं। इलेक्शन कमीशन की टीम 1 मार्च को राज्य में नहीं आ रही है। उसके बाद होली और डोल यात्रा के त्योहार शुरू हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, त्योहार खत्म होने के बाद इलेक्शन कमीशन की टीम बंगाल में आ सकती है। फिर राज्य में चुनावों की घोषणा हो सकती है। परंपरा के अनुसार, किसी राज्य में चुनाव होने से पहले इलेक्शन कमीशन की फुल बेंच वहां जाती है।

    बंगाल में कब होगी चुनावों की घोषणा?
    दरअसल चुनाव आयोगग की फुल बेंच तमिलनाडु और असम मेंपहले ही जा चुकी है। उधर, बंगाल में मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभी खत्म नहीं हुआ है। फाइनल एसआईआर वोटर लिस्ट 28 फरवरी को जारी की जाएगी। उसके बाद इलेक्शन कमीशन का प्रतिनिधि या फुल बेंच राज्य में आ सकता है। फिर, सूत्रों के अनुसार, मार्च के बीच में चुनाव की घोषणा हो सकती है।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने एक फेज में चुनाव कराने की मांग की
    उधर, पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि बीजेपी और टीएमसी दोनों पार्टियां बाइनरी राजनीति कर रहे हैं। अगर 10-12 फेज में चुनाव होगा, तो यह एक मतदाता को दूसरी जगह भेजेंगे। लेकिन अगर एकसाथ चुनाव होगा, तो वे दूसरी जगह भेज नहीं पाएंगे, यह सीधी बात है। बीजेपी और टीएमसी दोनों वोट की चोरी करते हैं। अंतर बस इतना है कि एक गुंडे-बदमाशों के दम पर वोट चोरी करता है, जबकि दूसरा चुनाव आयोग के सहारे करता है। ऐसे में अगर एक दिन में वोट पड़ेगा, तो उन्हें मुश्किल होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उद्धव को झटका, शिवसेना में शामिलसचिन अहीर ने डिप्टी स्पीकर के लिए किया नामांकन

    June 30, 2026

    कौन हैं बी मणिक्कम टैगोर? जिन्हें कांग्रेस हाई कमान ने बनाया तमिलनाडु का नया अध्यक्ष

    June 28, 2026

    पार्टी सांसदों पर अंडें बरसाए जाने के मामले में TMC ने कोलकाता हाईकोर्ट में दर्ज की PIL

    June 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.