Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने मारी बाजी? ‘राजा शिवाजी’ से ‘दादी की शादी’ तक
    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने मारी बाजी? ‘राजा शिवाजी’ से ‘दादी की शादी’ तक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Box Office Collection: शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. एक तरफ नई रिलीज फिल्में दादी की शादी और कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट थिएटरों में उतरीं, वहीं पहले से चल रही फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी. हालांकि नई फिल्मों की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. दूसरी ओर राजा शिवाजी और भूत बंगला जैसी फिल्मों ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफलता हासिल की.

    ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ की धीमी शुरुआत

    भगवान श्रीकृष्ण की कहानी पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ शुक्रवार को रिलीज हुई. फिल्म को ओपनिंग डे पर दर्शकों से औसत रिस्पॉन्स मिला. पहले दिन फिल्म ने करीब 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इससे पहले पेड प्रीव्यू से फिल्म लगभग 42 लाख रुपये कमा चुकी थी. ऐसे में इसकी कुल कमाई 1.57 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

    ‘दादी की शादी’ नहीं दिखा पाई दम

    नीतू कपूर और कपिल शर्मा स्टारर ‘दादी की शादी’ की शुरुआत भी फीकी रही. फैमिली ड्रामा फिल्म पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 60 लाख रुपये ही कमा सकी. वहीं दुनियाभर में फिल्म की कमाई करीब 72 लाख रुपये रही. कम ऑक्यूपेंसी और कमजोर शुरुआती प्रतिक्रिया का असर फिल्म की कमाई पर साफ नजर आया. कई जगहों पर फिल्म के शोज में दर्शकों की संख्या काफी कम रही.

    ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी

    रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा स्टारर ‘राजा शिवाजी’ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. शुक्रवार को फिल्म ने 3.20 करोड़ रुपये की कमाई की. अब तक इसका कुल कलेक्शन 55.85 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. फिल्म में सलमान खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और विद्या बालन जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं, जिससे फिल्म को लगातार फायदा मिल रहा है.

    ‘एक दिन’ और ‘भूत बंगला’ का हाल

    एक दिन बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखाई दे रही है. जुनैद खान और साई पल्लवी की इस फिल्म ने शुक्रवार को सिर्फ 5 लाख रुपये का कलेक्शन किया. एक हफ्ते के भीतर ही फिल्म की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है. वहीं अक्षय कुमार स्टारर ‘भूत बंगला’ अब भी थिएटरों में मजबूती से टिकी हुई है. फिल्म ने शुक्रवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाए और इसका कुल कलेक्शन 151.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

    ‘धुरंधर 2’ की कमाई

    इसके अलावा ‘धुरंधर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन करते हुए 42 लाख रुपये की कमाई की. फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब 1,141.09 करोड़ रुपये हो चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला

    May 9, 2026

    प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम पर 11,45,124 फॉलोअर्स घटे

    May 8, 2026

    मुश्किल वक्त से गुजर रहीं सेलिना जेटली, बेटे की कब्र पर गई एक्ट्रेस, फूट-फूटकर रोईं

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.