Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकण समारोह आज दिनांक 31.08.2026
    • वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रायपुर प्रवास के दौरान मुलाकात करेंगे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज
    • थलपति विजय ने खुद खोले मेट्टूर बांध के द्वार, कावेरी नदी का पानी 12 जिलों के किसानों तक पहुंचेगा
    • छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»ज्वेलरी हमेशा गुलाबी कागज में ही क्यों लपेटी जाती है?…
    अजब गजब

    ज्वेलरी हमेशा गुलाबी कागज में ही क्यों लपेटी जाती है?…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुनारों को हमेशा सोने-चांदी को गुलाबी कागज में लपेटते देखा है. कहा जाता है, कि गुलाबी कागज पर हल्की एंटी-टार्निश कोटिंग होती है, जो नमी, पसीने और हवा के संपर्क से होने वाले रासायनिक असर को कम करती है.

    भारत में पीढ़ियों से सुनारों को हमेशा सोने-चांदी को गुलाबी कागज में लपेटते देखा है. यही परंपरा चली आ रही है. छोटे कस्बों की दुकानों से लेकर बड़े नामी ज्वेलरी शोरूम तक यह चलन आज भी कायम है.

    ग्राहक इसे आम बात मानते हैं, लेकिन इसके पीछे की वजहें सिर्फ परंपरा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसके साथ विज्ञान और अनुभव भी जुड़ा हुआ है. तो आइए जानते हैं क्या है आखिर वजह….

    कहा जाता है, कि गुलाबी कागज पर हल्की एंटी-टार्निश कोटिंग होती है, जो नमी, पसीने और हवा के संपर्क से होने वाले रासायनिक असर को कम करती है. इसी कारण सोने और चांदी के गहने ज्यादा समय तक अपनी चमक और नई जैसी फिनिश बनाए रखते हैं. खासकर चांदी के लिए यह कागज काफी फायदेमंद माना जाता है.

    इसके अलावा गुलाबी रंग सोने की पीली आभा को और निखार देता है. जब गहना इस कागज में रखा जाता है, तो वह ज्यादा चमकदार और कीमती नजर आता है. यही वजह है कि ग्राहक को वही ज्वेलरी गुलाबी कागज में देखकर ज्यादा आकर्षक और खास महसूस होती है.

    आज के समय में, जब गोल्ड रेट और सिल्वर प्राइस लगातार बढ़ रहे हैं, तो हर छोटी-सी बात अहम हो जाती है.  ऐसे में गुलाबी कागज सिर्फ पैकिंग नहीं, बल्कि गहनों की सुरक्षा और प्रस्तुति का अहम हिस्सा बन जाता है.

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी सोने को मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है. सनातन परंपरा में गुलाबी और लाल रंग को शुभ ऊर्जा का प्रतीक माना गया है, जो धन, समृद्धि और सकारात्मकता को आकर्षित करता है. यही कारण है कि गुलाबी कागज में लिपटा सोना न सिर्फ देखने में सुंदर लगता है, बल्कि उसे शुभ और सुरक्षित भी माना जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फट सकती हैं 407 ग्लेशियल झीलें! हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में बड़ा खतरा, UN ने दी चेतावनी

    August 31, 2026

    डिलीवरी बॉय को बांधी राखी, फिर उसने जेब से निकाले 50 रुपये; कहा- अब बहन बोला है ना

    August 29, 2026

    कौन हैं एयर इंडिया के ये भाई-बहन, जिनकी 35 हजार फीट की ऊंचाई वाली कहानी रक्षाबंधन पर हो रही वायरल

    August 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.