Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»व्यापक विरोध प्रदर्शन:बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आम जनता को राहत देने की मांग
    छत्तीसगढ़

    व्यापक विरोध प्रदर्शन:बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आम जनता को राहत देने की मांग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग – देश में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण), दुर्ग शहर भिलाई नगर के संयुक्त नेतृत्व में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर नारेबाजी करते हुवे आम जनता की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया।

    प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि आज देश का हर वर्ग—मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारी—बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।

    उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों और ठेला-खोमचा चलाने वाले लोगों की कमर तोड़ दी है। 1 मार्च को ₹114.50, 1 अप्रैल को ₹195.50 और 1 मई को ₹993 की कुल कमर्शियल सिलेंडर पर 1303 रुपये वही घरेलू गैस सिलेंडर में 61 रुपये की भारी वृद्धि ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। यह बढ़ोतरी न केवल व्यापारियों को प्रभावित कर रही है, बल्कि इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है, जिससे बाजार में महंगाई लगातार बढ़ रही है।

    ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है और जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और कर व्यवस्था के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है।

    इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की।
    संजय कोहले, दीपक दुबे,रिवेंद्र यादव, कमलेश साहू, देवेंद्र देशमुख, जामवंत गजपाल, मन्नू यादव, सुनील राव, नासिर खोखर, आनंद कपूर ताम्रकर, पालेश्वर ठाकुर, मोहित वालदे, लोचन यादव, श्यामा चरण मनहर, अभिषेक जांगड़े, सुमित नारंग, जय प्रकाश साहू, उमेश साहू, जगदीश मारकंडे, धरम बर्रे, बेनी ठाकुर, राजेन्द्र साहू,  देव सिन्हा,जगमोहन ढीमर, सुनीत घोस, संजय धनकर, अजय मिश्रा, कल्याण सिंह ठाकुर, कृष्णा देवांगन, प्रकाश शिवलेकर, सुशील भारद्वाज सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मैजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.