Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»पत्नी ने छोड़ा साथ, यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने लिया नई जिंदगी शुरू करने का फैसला
    मनोरंजन

    पत्नी ने छोड़ा साथ, यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने लिया नई जिंदगी शुरू करने का फैसला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिग बॉस 17’ फेम और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (यूके 07 राइडर) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और पारिवारिक कलह को लेकर सुर्खियों में रहे अनुराग ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की थी। हालांकि, खुदा का शुक्र है कि वह इस हादसे में बच गए, लेकिन उन्हें गंभीर शारीरिक चोटें आईं। कई दिनों तक आईसीयू (ICU) में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद, अब अनुराग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर बाहर आ गए हैं। जहां पहले उनकी पत्नी रिकिता उनके साथ थी अब वह भी उनसे दूर हो गई हैं। ऐसे में अनुराग डोभाल ने पोस्ट में नई जिंदगी शुरू करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही अपने जख्म भी दिखाए, जिसे देख फैंस की आंखें भी भर गईं।

    अनुराग डोभाल ने दिखाए अपने जख्म

    अनुराग ने सोशल मीडिया पर वापसी करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन गहरे जख्मों की तस्वीरें शेयर की हैं, जो उन्हें इस हादसे के दौरान मिले थे। इन तस्वीरों ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है। अनुराग ने एक पोल के जरिए अपने चाहने वालों से राय मांगी कि क्या उन्हें दोबारा व्लॉगिंग शुरू करनी चाहिए या नहीं। फैंस ने भारी मतों से ‘व्लॉगिंग’ के पक्ष में वोट दिया है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि आत्महत्या की कोशिश करने के बाद अनुराग एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रितिका चौहान के बाद फिर अपने पति से दूर हो गई हैं। अनुराग के मैनेजर ने खुलासा किया कि यूट्यूबर के डिसचार्ज और अब चल रहे इलाज के समय रितिका उनके पास नहीं हैं। हालांकि उन्होंने रितिका के दोबारा दूर होने का कारण नहीं बताया।

    गर्भवती पत्नी हुई दूर

    एक तरफ जहां अनुराग सेहत में सुधार की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी में एक बार फिर दरार आती दिख रही है। खबर है कि उनकी पत्नी रितिका चौहान एक बार फिर उनसे दूर हो गई हैं। अनुराग के मैनेजर ने खुलासा किया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब अनुराग को सबसे ज्यादा साथ की जरूरत है, तब रितिका उनके पास मौजूद नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि रीतिका इस वक्त आठ महीने की गर्भवती हैं और यह कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है। ऐसे नाजुक समय में रीतिका के दोबारा दूर जाने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है, जिससे फैंस के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

    दोस्त के फार्महाउस पर चल रहा है अनुराग डोभाल का इलाज

    अनुराग के मैनेजर के मुताबिक, यूट्यूबर फिलहाल अपने एक करीबी दोस्त के फार्महाउस पर रुककर अपना इलाज करवा रहे हैं। वहां उनकी अच्छी देखभाल की जा रही है और वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। अनुराग ने उन सभी फैंस और शुभचिंतकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने उनके कठिन समय में उनके लिए दुआएं मांगी थीं। अब देखना यह होगा कि रीतिका के साथ उनके रिश्तों की कड़वाहट कब खत्म होती है और वे कब दोबारा कैमरे के सामने अपनी राइडिंग जर्नी शुरू करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टेलीविजन इंडस्ट्री:’डॉ. आरंभी’ एक्टर संजीब सिंह की मौत, 51 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

    July 11, 2026

    ‘धमाल 4’ का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 1 बजे तक 16 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

    July 11, 2026

    चेक बाउंस केस में तीन महीने जेल में रहेंगे राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा, 7.35 करोड़ का जुर्माना भी

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.