Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी, रायपुर में 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला…
    • हैवानियत के दौरान चीखी थी मासूम, दरिंदे विनय ने पाइप से किया लहूलुहान; गाजियाबाद रेप केस में सनसनीखेज खुलासा
    • बलरामपुर में एक अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप,चीखने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण फिर जो हुआ…
    • छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ढाई वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्य
    • कर्नाटक के सीएम और उनकी 40 साल पुरानी दोस्त यज्दी रोडकिंग बाइक
    • लालू यादव को मिली राहत, चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार
    • ‘ नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई 90 फीसदी खत्म’ , US-Iran तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
    • पहलगाम आतंकी हमले के मामले में जम्मू की अदालत ने लश्कर चीफ हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट किया जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला
    मुख्य समाचार

    जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जोधपुर शहर के पांच बत्ती क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी में एक बेजुबान कुत्ते के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है, इस घटना के सामने आने के बाद पशु प्रेमियों में भारी रोष व्याप्त हो गया. एनिमल लवर्स ने इस मामले की पुलिस से शिकायत की है, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.

    दरअसल, आरोप है कि एक महिला ने कुत्ते को बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला एक महिला कुत्ते को लाठी से बुरी तरह पीट रही है. घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया और कुत्ते की मौत होने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

    एनिमल लवर्स ने पुलिस से की मामले की शिकायत

    जानकारी मिलते ही शहर के कई डॉग लवर्स और पशु कल्याण से जुड़े लोग सक्रिय हो गए. उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए एयरपोर्ट थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पशु प्रेमियों का कहना है कि बेजुबान जानवरों के साथ इस प्रकार की हिंसा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती.

    पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की कही बात

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    इस घटना ने एक बार फिर पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और उनके अधिकारों को लेकर बहस छेड़ दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कर्नाटक के सीएम और उनकी 40 साल पुरानी दोस्त यज्दी रोडकिंग बाइक

    July 14, 2026

    मुंबई के अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की हालत अब स्थिर

    July 13, 2026

    निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की मौत

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.