Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»महिला ने अपने 10 महीने के बेटे को जहर देकर उसकी हत्या की और फिर कर ली आत्महत्या…
    मुख्य समाचार

    महिला ने अपने 10 महीने के बेटे को जहर देकर उसकी हत्या की और फिर कर ली आत्महत्या…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    देवर ने भाभी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद: एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने 10 महीने के बेटे को जहर देकर मार दिया और फिर खुद भी आत्‍महत्‍या कर ली. बताया जा रहा है कि 27 साल की एक महिला के अपने पति के साथ घरेलू झगड़े होते रहते थे, जिसके कारण उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया. अपनी बेटी और नाती की मौत के बाद सुषमा की मां ने भी कथित तौर पर आत्‍महया का प्रयास किया है.

    महिला की पहचान 27 साल की सुषमा के रूप में हुई है, जिसकी शादी चार साल पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट यशवंत रेड्डी से हुई थी. दंपति का एक 10 महीने का बेटा था, जिसका नाम यशवर्धन रेड्डी था. परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि हाल के दिनों में पति-पत्‍नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे.

    बच्‍चे को जहर खिलाया, फिर खुद ने भी दे दी जान 

    पुलिस के अनुसार, सुषमा पारिवारिक समारोह के सिलसिले में खरीदारी करने अपनी मां ललिता के घर गई थी. घर पहुंचने पर, वह कथित तौर पर अपने बच्चे को लेकर दूसरे कमरे में चली गई, जहां पर उसने बच्चे को जहर खिलाया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली.

    रात करीब 9:30 बजे यशवंथ रेड्डी काम से घर लौटे तो उन्‍होंने बेडरूम को अंदर से बंद देखा. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया और पत्नी और बेटे को बेहोश पाया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

    घरेलू विवाद के कारण हुई घटना: पुलिस

    अपनी बेटी और नाती के शवों को देखकर ललिता सदमे से टूट गई और कथित तौर पर उन्‍होंने भी आत्महत्या का प्रयास किया. इलाज के लिए उन्‍हें अस्पताल ले जाया गया है.

    पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना दंपति के बीच घरेलू विवाद के कारण हुई.

    पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनाक्रम के बारे में पता करने के लिए परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के बयान दर्ज कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज

    August 27, 2026

    22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…

    August 27, 2026

    स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…

    August 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.