Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज,दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’
    • विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार
    • महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
    • छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’
    • नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
    • नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल चिंतित
    • इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश
    • रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»दूसरी शादी की खबर पर ठंड में दो मासूम बेटियों संग प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी महिला
    मुख्य समाचार

    दूसरी शादी की खबर पर ठंड में दो मासूम बेटियों संग प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी महिला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। कड़ाके की ठंड में एक महिला अपनी दो छोटी बच्चियों को गोद में लेकर पूरी रात अपने ही प्रेमी के घर के बाहर बैठी रही। आरोप है कि प्रेमी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और अब साथ रखने से इनकार कर रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    पहले पति ने छोड़ा साथ
    महिला मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी शादी साल 2021 में हुई थी। शादी के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन कुछ समय बाद ससुराल में दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि उसके साथ मारपीट होने लगी। परेशान होकर उसने पति से अलग होने का फैसला किया। बाद में उसके पति ने भी उसे अपनाने से इनकार कर दिया।

    मोहल्ले के युवक से हुआ परिचय
    इसी दौरान मोहल्ले के एक युवक से उसकी जान-पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। महिला का कहना है कि युवक और उसकी मां ने उसे सहारा देने और शादी करने का भरोसा दिलाया। भरोसे में आकर महिला ने अपने जेवर और करीब 70 हजार रुपये युवक को दे दिए। कुछ समय तक युवक किराए के मकान में महिला के साथ रहा। इसी दौरान दोनों साथ रहने लगे और करीब एक साल बाद महिला ने दूसरी बच्ची को जन्म दिया।

    दूसरी शादी की तैयारी का पता चला
    महिला को लगा कि अब उसका परिवार बस गया है। लेकिन बाद में उसे जानकारी मिली कि उसका प्रेमी किसी दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा है। जब उसने इस बात का विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

    रेलवे ओवरब्रिज के पास छोड़ गया
    महिला का आरोप है कि 26 जनवरी की शाम युवक उसे उसकी दोनों बच्चियों के साथ रेलवे ओवरब्रिज के पास छोड़कर चला गया। इसके बाद वह किसी तरह अपनी बच्चियों को लेकर प्रेमी के घर पहुंची और दरवाजे के बाहर बैठ गई। ठंड में भी वह वहीं डटी रही और साथ रखने की गुहार लगाती रही।

    पुलिस पहुंची मौके पर
    मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिर्फ राजनीति ही नहीं टैक्स कमाई में भी दिल्ली का दबदबा, गुजरात-महाराष्ट्र को छोड़ा पीछे

    August 30, 2026

    आखिर IAS दिव्या मित्तल ने क्यों दी रिजाइन?  एक्स पर लिखा…

    August 30, 2026

    मोहाली डिंपल मर्डर मामला : 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

    August 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.