Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी आतंकवादी, मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में खड़ी की कांग्रेस के लिए मुश्किल
    • IAF जवान का परिवार पहलगाम हमले की बरसी से पहले तैयार कर रहा स्मारक..
    • झारखंड के तीन डैमों पर खुलेंगे 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट…
    • क्या आप जानते हैं बहुत से लोग AC वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखते हैं जान लें कारण और रखने का तरीका…
    • दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…
    • शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…
    •  कार से टक्कर के बाद दूर जा गिरी स्कूटी…
    • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा भारत के विकास से गदगद, कहा- विश्व अर्थव्यवस्था में सबसे चमकदार
    राजनीति

    विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा भारत के विकास से गदगद, कहा- विश्व अर्थव्यवस्था में सबसे चमकदार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयार्क। विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा कि भारत की विकास दर को विश्व में सबसे चमकदार है. उन्होंने कहा कि इसका बहुत बड़ा हिस्सा घरेलू बाजार से प्रेरित है.

    बंगा ने अगले सप्ताह विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की वार्षिक बैठक से पहले संवाददाताओं से कहा. “इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत की विकास दर वैश्विक अर्थव्यवस्था के सबसे चमकदार हिस्सों में से एक है. मुझे लगता है कि इस तरह के माहौल में छह, सात प्रतिशत और उससे अधिक की दर से विकास करने में सक्षम होना बताता है कि उन्होंने वहां पहुंचने के लिए कई काम किए हैं.”

    उन्होंने कहा. “इस विकास का बहुत बड़ा हिस्सा भारत के घरेलू बाजार से भी प्रेरित है, जो वास्तव में कुछ मायनों में एक स्वस्थ संकेत है. भारत को जिस चीज पर काम करने की जरूरत है, जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा है, वह है जीवन की गुणवत्ता, जैसे हवा और पानी की गुणवत्ता और इसी तरह की चीजें.”

    बंगा ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, “हम इनसे संबंधित कई विषयों पर उनके साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, और मुझे लगता है कि आने वाले महीनों में परियोजनाओं के संदर्भ में हम इनके और अधिक परिणाम देखेंगे.”

    विश्व बैंक की परिचालन प्रबंध निदेशक अन्ना बेजर्डे ने कहा कि बैंक विकास को नौकरियों में बदलने और सतत विकास में सरकार का समर्थन कर रहा है. उन्होंने महिला कार्यबल की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि भारत में महिलाओं की भागीदारी के स्तर को बढ़ाने की बहुत अधिक संभावना है.

    विश्व बैंक शहरी विकास के मामले में भी भारत के साथ काम कर रहा है, क्योंकि शहरों को और अधिक रहने योग्य बनाने की बहुत अधिक संभावना है, चाहे वह वायु गुणवत्ता, जल आपूर्ति या शहरी नियोजन की बात हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या होते हैं सैटेलाइट फोन? क्या भारत में इस डिवाइस को रखने पर हो सकती है जेल

    April 21, 2026

    वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता से सोने और चांदी में गिरावट…

    April 21, 2026

    रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति ग्रोथ पर केंद्रित 

    April 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.