Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए जन जागरण जरुरी : डॉ .दिनेश मिश्र
    • अमेरिका में घरेलू विवाद के चलते आठ बच्चों की गोली मारकर हत्या, पुलिस कार्रवाई में आरोपी ढेर
    • काफिला रुका और प्रधानमंत्री मोदी अपनी कार से उतरकर एक दुकान में पहुंच गये. दुकानदार से बोले- मुझे झालमुड़ी खिलाओ
    • वृषभ राशि में शुक्र और चंद्रमा की दुर्लभ युति, जानिए किन राशियों को मिलेगा धन, सफलता और रिश्तों में खुशियां
    • सवारी कोई महंगी गाड़ी नहीं, बल्कि एक पुरानी साइकिल है, लेकिन उस पर बैठी बच्ची का ठाठ किसी ‘रानी’ से कम नहीं…
    • चांदी 4453 रूपए गिरी, सोने में भी दिखी गिरावट, जाने वजह
    • पश्चिम बंगाल में जितने बांग्लादेशी मुस्लमान है उन्हें लात-मारकर भगाऊंगा- सीएम हिमंत सरमा
    • क्या आपको भी नींबू पानी पीना पसंद है?नींबू पानी सेहत के लिए फायदेमंद लेकिन किसे नहीं पीना चाहिए नींबू पानी?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, April 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ सिनेमा के 60 साल के इतिहास में पहली बार विश्व रिकॉर्ड दर्ज
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सिनेमा के 60 साल के इतिहास में पहली बार विश्व रिकॉर्ड दर्ज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाज़ार।
    छत्तीसगढ़ राज्य को बने 25 वर्ष हो चुके हैं और छत्तीसगढ़ी सिनेमा का सफ़र भी लगभग 60 साल का है। पहली छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘कहि देबे संदेश’ (1965) से शुरू हुए इस सफ़र में अब तक कई उल्लेखनीय फ़िल्में बनीं, लेकिन पहली बार छत्तीसगढ़ की डॉक्यूमेंट्री ने विश्व रिकॉर्ड हासिल कर इतिहास रच दिया है। जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाज़ार में आयोजित कार्यक्रम में ‘छत्तीसगढ़ के भीम – चिंताराम’ फ़िल्म के वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ़ इंडिया में दर्ज होने पर इसका प्रमाणपत्र निर्देशक एस अंशु धुरंधर को प्रदान किया गया। यह प्रमाणपत्र छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने उन्हें सौंपकर सम्मानित किया। यह रिकॉर्ड “हाइएस्ट नम्बर ऑफ इंडिविजुअल इंटरव्यूज़ फीचर्ड इन अ बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री” श्रेणी में दर्ज हुआ है। इस फ़िल्म में कुल 245 व्यक्तियों के साक्षात्कार शामिल किए गए हैं, जो जीवनी-आधारित किसी भी फ़िल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा आँकड़ा है।

    फ़िल्म में बलौदाबाज़ार ज़िले के ग्राम बुड़गहन के समाजसेवी चिंताराम टिकरिहा (1880–1982) के जीवन को विस्तार से दर्शाया गया है। लगभग 900 एकड़ भूमि के स्वामी होने के बावजूद उन्होंने समाज सेवा को अपना ध्येय बनाया। विद्यालय और सड़क निर्माण के लिए भूमि दान दी, तुरतुरिया मंदिर का जीर्णोद्धार कराया, क्षेत्रीय स्तर पर नहर एवं बिजली व्यवस्था शुरू कराई तथा असंख्य ज़रूरतमंदों को रोज़गार और आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उनके द्वारा गरीबों के विवाह और दशगात्र जैसे सामाजिक आयोजनों का पूरा खर्च उठाना भी उस दौर में मिसाल बन गया था। असाधारण शक्ति और दानशीलता के कारण ही उन्हें “छत्तीसगढ़ के भीम” कहा जाता था। निर्देशक एस अंशु धुरंधर ने नौ वर्षों तक शोध कर इस भूले-बिसरे इतिहास को प्रमाणिक रूप में प्रस्तुत किया। फ़िल्म को पहले ही रायपुर आर्ट फ़िल्म फ़ेस्टिवल में विशेष स्क्रीनिंग मिली थी और अब विश्व रिकॉर्ड दर्ज होने के बाद यह छत्तीसगढ़ फ़िल्म जगत के लिए मील का पत्थर साबित होकर एक नई पहचान लेकर आई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए जन जागरण जरुरी : डॉ .दिनेश मिश्र

    April 20, 2026

    कृषि विश्वविद्यालय में आज(20 अप्रैल) को मनाया जाएगा अक्ती तिहार

    April 20, 2026

    CCL कथारा में CBI ने प्रबंधक व JMM नेता को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

    April 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.