Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक खबर:500 रोहिंग्या मुसलमान की समंदर में डूबने से मौत,म्यांमार से भागकर आ रहे थे…
    • आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • FIFA World Cup: फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, इंग्लैंड को 2-1 से हराया
    • …क्षेत्रीय पार्टी टिकी नहीं रह पाती
    • टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी
    • 100 की स्पीड से पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक
    • उम्मीद पूरी तरह खत्म सी लगे या बिना कारण मन प्रसन्न रहे, ऐसे 7 संकेत बताते हैं…
    • मगरमच्छ ने दबोच लिया शेर का बच्चा, AI ने दिया मां को जबरदस्त आइडिया!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»लौट गई यमुना, पीछे छोड़ गई जख्म… जरा हाल-ए-दिल्ली देखिए
    राष्ट्रीय

    लौट गई यमुना, पीछे छोड़ गई जख्म… जरा हाल-ए-दिल्ली देखिए

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    जब तक जान है, जिंदगी नहीं रुकती. उतरती यमुना की कीचड़ हो या जीवन की चुनौतियां, हर सुबह एक नई उम्मीद लेकर आती है. राजधानी में यमुना का पानी उतर रहा है. लेकिन पीछे छोड़ गया है गाद, गंदगी और कीचड़ का ऐसा दर्द, जिसमें फंसकर लोगों की आह और कराह निकल रही है. यमुना का रौद्र रूप शांत होने के बाद लोग अब नई उम्मीद के सहारे, जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने की जद्दोजहद में जुट गए हैं. 

    खरीदारों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाला मोनेस्ट्री तिब्बती मार्केट अब भी आधा पानी डूबा है. अधिकतर दुकानें बंद हैं. बाढ़ की आहट मिलते ही लोगों ने दुकानों का सामान शिफ्ट कर दिया था, इसलिए नुकसान से बच गए. अब लोग पानी निकालने के लिए खुद ही जुट गए हैं. मोटर पंप, छोटी मशीनों के अलावा हाथों से गाद निकालने का काम किया जा रहा है. 

    Latest and Breaking News on NDTV

    यमुना के आसपास की कई कॉलोनियों में हालत अब भी बदतर हैं. यमुना का प्रचंड रूप शांत हो रहा है, लेकिन उसका दर्द अब भी लोगों की जिंदगी को जकड़े हुए है. घरों, गलियों और रास्तों पर इसके निशान अब साफ नजर आ रहे हैं. कहीं पानी तो कहीं गाद और कीचड़ अटी पड़ी है. सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं क्योंकि पानी की निकासी के लिए जगह नहीं है. 

    यमुना बाजार के घाटों के हाल भी बदहाल हैं. बाढ़ का पानी घरों में बदबूदार कीचड़ छोड़कर वापस लौट चुका है. हालात ये हैं कि पैदल चलना भी दूभर है. हर जगह कीचड़ और गाद ही गाद है. लेकिन स्थानीय लोगों की हिम्मत देखने लायक है. कमर तक सने होने के बावजूद इस आपदा से निजात पाने के लिए उन्होंने जी-जान एक कर दी है. सफाई का काम शिफ्टों में चल रहा है.

    यमुना के उफनाने के बाद आसपास की कॉलोनियों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया, लेकिन मुश्किलों के साथ ही सही, जिंदगी यहां भी बदस्तूर चलती रही. कीचड़ में लिपटी नन्ही बच्ची का जन्मदिन हो या फिर खाना पकाना-खाना, रिलीफ कैंप में रहते हुए भी लोगों ने जिंदगी के हर लम्हे को जिया.

    दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर सोमवार सुबह 7 बजे खतरे के निशान से नीचे 205.22 मीटर पर दर्ज किया गया. एक दिन पहले, रविवार रात 9 बजे जलस्तर 205.33 मीटर था. गुरुवार को यहां वॉटर लेवल 207.48 मीटर तक पहुंच गया था, जो इस मौसम का सबसे उच्चतम स्तर था. इसके बाद से जलस्तर में गिरावट आ रही है। सोमवार सुबह छह बजे जलस्तर 205.24 मीटर दर्ज किया गया।

    राजधानी के लिए चेतावनी का निशान 204.50 मीटर और खतरे का निशान 205.33 मीटर है. जलस्तर 206 मीटर पर पहुंचने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम शुरू कर दिया जाता है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी

    July 16, 2026

    ‘मुझसे जल्द भूख हड़ताल खत्म करने को मत कहिए, इससे सरकार को गलत संदेश जाएगा’-सोनम वांगचुक

    July 16, 2026

    नहीं चाहिए एथेनॉल तो खरीदें शुद्ध पेट्रोल, लेकिन देना होगा ज्यादा पैसा- नितिन गडकरी

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.