Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…
    • हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…
    • फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…
    • ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
    • हाथों में आरती की थाली, साथ में घंटी बजाता पंडित, जम्मू कश्मीर के CM खीर भवानी मंदिर में की पूजा
    • अपने काफिले को रोका, सड़क पर खड़े लोगों से की मुलाकात, सीएम थलपति विजय का यह अंदाज
    • कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
    • तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पूर्व सैनिक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»योगी सरकार ने बनाई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चंपत राय से दूरी
    मुख्य समाचार

    योगी सरकार ने बनाई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चंपत राय से दूरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को अयोध्या का दौरा है। उनका रामलला के दर्शन-पूजन का भी कार्यक्रम है। सीएम योगी आदित्यनाथ के राम मंदिर आगमन पर इस बार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय अगवानी नहीं करेंगे। उनके स्थान पर किसी को नामित करने का अनुरोध किया गया है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के इस दौरे पर रायगंज के दिगम्बर जैन मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक में सम्मलित होकर भगवान आदिनाथ मंदिर के मुख्य द्वार व भगवान भरत के 100 पुत्रों के मंदिर का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ उनका रामलला का दर्शन करने का भी कार्यक्रम है।

    सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे पर राम मंदिर में हमसाया चंपत राय इस बार उनके आसपास भी नहीं भटकेंगे। सीएम कार्यालय से उनके स्थान पर किसी और को नामित करने को कहा गया है। राम मंदिर की दान पेटिकाओं से कथित चोरी के विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर आने वाले हैं।उनके इस पूरे कार्यक्रम से चंपत राय को दूर रहने को कहा गया है। यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर विवाद और जांच का मामला चर्चा में है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर चल रहे विवादों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को मुख्यमंत्री के मंदिर कार्यक्रम से दूर रखने की चर्चा तेज हो गई है।

    चंपत राय को अपना प्रतिनिधि भेजने का निर्देश

    जिला प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी निर्देशों में चंपत राय से अनुरोध किया गया है कि मुख्यमंत्री के राम मंदिर दर्शन-पूजन कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए वह किसी अन्य व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि नामित करें तथा इसकी सूचना ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सीयूजी नंबर पर उपलब्ध कराएं। यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर विवाद और जांच का मामला चर्चा में है। इससे पहले मंदिर आने वाले प्रत्येक वीआईपी की अगवानी चंपत राय करते थे।

    हालांकि, प्रशासन या ट्रस्ट की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है कि यह निर्णय किस कारण से लिया गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल में प्रतिनिधि नामित करने के निर्देश ने चर्चाओं को और तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे और राम मंदिर कार्यक्रम पर अब सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

    पंचकल्याणक में सम्मलित होने का कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार को रायगंज के दिगम्बर जैन मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक में सम्मलित होकर भगवान आदिनाथ मंदिर के मुख्य द्वार व भगवान भरत के 100 पुत्रों के मंदिर का लोकार्पण करेंगे। संस्था के अध्यक्ष स्वामी रविन्दरकीर्ति ने बताया कि मुख्यमंत्री जैन धर्म की सर्वोच्च साध्वी गणनी ज्ञानमती माता जी से आशीर्वाद लेंगे। उनके दोपहर तीन बजे होने वाले आगमन को लेकर एक दिन पहले एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और आउट सीओ आशुतोष तिवारी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…

    June 18, 2026

    फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…

    June 18, 2026

    ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.