Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति
    • मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के चार धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
    • धान खरीदी के पहले दिन बालोद जिले ने रचा कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान
    • नारायणपुर में धान खरीदी का उत्साहपूर्ण आगाज, अन्नदाताओं का फूलों से स्वागत कर किया गया सम्मान
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण का केंद्र
    • छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान
    • घुटनों के बल चलने वाली सुकमा की बेटी दीपिका ने भरी सपनों की उड़ान
    • छत्तीसगढ़ की बेटियों ने कबड्डी के मैदान में दिखाया दमखम, राजनांदगांव ने जीता राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का खिताब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं”, CJI सूर्यकांत के साथ वकील ने की बदसलूकी, कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया
    राष्ट्रीय

    “आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं”, CJI सूर्यकांत के साथ वकील ने की बदसलूकी, कोर्ट रूम से बाहर निकाला गया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक बहुत ही अजीब स्थिति पैदा हो गई। एक वकील ने भारत के चीफ जस्टिस से कह दिया कि आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं। सीजेआई सूर्यकांत ने शालीनता से कहा कि वो उनके मामले को देखेंगे, लेकिन वकील इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जस्टिस वी मोहना ने वकील को टोका भी कि वो इस तरह से मेंशन नहीं कर सकते। वकील के रवैए को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की कार्यवाही के ऑडियो-वीडियो को म्यूट कर दिया।

    ‘मैं इस कोर्ट के सामने आने को मजबूर’

    वकील ने बेंच से कहा, ‘यह आइटम 2 नवंबर को मिस्टर जस्टिस (सूर्यकांत) के ऑफिस में दिया गया था। 15 दिनों बाद इन्होंने मुझे जवाब नहीं दिया है। इसलिए मैं इस कोर्ट के सामने आने को मजबूर हुआ हूं।’

    ‘यह इमरजेंसी है, इसलिए मैं आया हूं’

    इसपर जस्टिस वी मोहना ने वकील को टोकते हुए कहा, ‘आप कोई चीज इस तरह से मेंशन नहीं कर सकते।’ लेकिन, वकील ने कहा, ‘नहीं, यह इमरजेंसी है, इसलिए मैं आया हूं। मैं पहले अपना खेद प्रकट करना चाहता हूं। प्लीज आप पेपर देख लीजिए।’

    हम देखेंगे, आप थोड़ा इंतजार कीजिए- सीजेआई सूर्यकांत

    सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत पर उठाई उंगली

    लेकिन, वकील नहीं माना और सीजेआई सूर्यकांत पर ही उंगली उठानी शुरू कर दी। उन्होंने उनकी ईमानदारी पर भी सवाल उठाया और कहा कि वह इस कुर्सी पर बैठने लायक नहीं हैं।

    नहीं, मैं इंतजार नहीं करूंगा। आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, आप इसके लायक नहीं हैं। इसके लिए आपमें ईमानदारी नहीं है। –वकील

    भड़के वकील को कोर्ट से बाहर ले जाया गया

    • बाद में अदालत में मौजूद वकीलों ने बताया कि उस वकील को कोर्ट से बाहर ले जाया गया।
    • उसने कथित रूप से यह भी कहा कि वह बेंच में मौजूद जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना का सम्मान करता है, लेकिन सीजेआई सूर्यकांत को लेकर उसने नहीं लगता कि वह इस पद के लायक हैं।
    • कोर्ट में मौजूद अन्य वकीलों ने कथित रूप से उस वकील के खिलाफ कड़ी कर्रवाई का अनुरोध किया है।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, देश-विदेश के पर्यटकों को मुग्ध कर रही प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध संस्कृति

    November 16, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण का केंद्र

    November 16, 2026

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान

    November 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.