Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
    • मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, विशेष कीर्तन समागम में हुए शामिल
    • बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप
    • छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस
    • छत्तीसगढ़ की स्मार्ट बिजली व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय : राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल
    • निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश
    • मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला,लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर…
    • मामूली विवाद में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महमूद आलम नईमी पर जानलेवा हमला, फायरिंग में घायल…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»‘आपने देश के युवाओं को प्रेरित किया’, विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने स्काईरूट टीम को दी बधाई
    राष्ट्रीय

    ‘आपने देश के युवाओं को प्रेरित किया’, विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने स्काईरूट टीम को दी बधाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने नया परचम लहराया है। शुक्रवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से ‘विक्रम-1’ की लॉन्चिंग सफलतापूर्वक पूरी हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को बधाई दी है।

    श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में मौजूद टीम से फोन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘यह मिशन एक आगमन है। इस आगमन को अभी और आगे बढ़ते जाना है।’

    आपकी टीम में युवा दिख रहे हैं: पीएम मोदी
    पीएम मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापकों से बात करते हुए कहा, ‘सबसे पहले स्काईरूट एयरोस्पेस को पूरी टीम को बधाई। मैं इस सफलता से आनंदित महसूस कर रहा हूं। मैं इस पूरे कार्यक्रम को देख रहा था। आपकी पूरी टीम 20-30 साल की उम्र की दिखती है। ये मुझे और खुशी दे रही थी।’

    उन्होंने आगे कहा, ‘शुरू में आपके चेहरे पर चिंता भी नजर आ रही थी, लेकिन फिर मैं देख रहा था कि खुशियों का माहौल है। मैं आपको, आपकी पूरी टीम को इस महत्वपूर्ण निर्णय और सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।’

    नौजवानों पर भरोसा करना चाहिए: पीएम
    पीएम मोदी ने कहा, ‘जब हम स्पेस सेक्टर का निजीकरण करना चाहते थे, तब सामने कई तरह की आशंकाएं थीं। लेकिन मैं इस दिशा में आगे बढ़ता गया। अब आपकी वजह से मेरे उस निर्णय को ताकत मिल गई है। मेरी टीम भी मानेगी कि हां देश के नौजवानों पर भरोसा करना चाहिए। उनको काम देना चाहिए और वो करके दिखाते हैं। आपने काम को करके दिखाया है। यह ‘मिशन आगमन’ है। इस आगमन को अभी और आगे बढ़ते जाना है।

    लॉन्च के समय दोनों शीर्ष अधिकारी इसरो के मिशन कंट्रोल सेंटर (MCC) में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि रॉकेट को पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन और तैयार किया गया था। प्रधानमंत्री ने विक्रम-1 के साथ ‘वंदे मातरम’ लिखा हुआ एक पोस्टकार्ड भी भेजा और स्काईरूट टीम को बताया कि यह मिशन मशहूर राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रहा है। पीएम मोदी के ‘वंदे मातरम’ लिखे पोस्टकार्ड का ज़िक्र करते हुए कहा चंदना ने कहा, ‘आपका कार्ड सफलतापूर्वक ऑर्बिट तक पहुंच गया है।’

    वंदे मातरम अब ऑर्बिट में है: एयरोस्पेस के CEO
    वंदे मातरम अब ऑर्बिट में है। इस बातचीत के बाद, स्काईरूट एयरोस्पेस के CEO पवन कुमार चंदाना ने कहा, ‘प्रधानमंत्री को स्काईरूट के बारे में इतनी अच्छी बातें करते हुए सुनना बहुत खुशी की बात है। यह न सिर्फ स्काईरूट और भारत के लिए, बल्कि पूरे ग्लोबल स्पेस सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक पल है। हमने कुछ बहुत खास और अनोखा हासिल किया है। यह रॉकेट पूरी तरह से भारतीयों ने भारत में ही बनाया है।’

    यह मिशन भारत के कमर्शियल स्पेस सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और श्रीहरिकोटा में एक नया अध्याय शुरू करता है। इससे पहले ISRO ने 46 साल पहले देश का पहला सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल, SLV-3, सफलतापूर्वक ऑर्बिट में भेजा था।

    क्यों खास है ‘मिशन आगमन’?
    ‘मिशन आगमन’ के तहत, 23 मीटर ऊंचे और 1.7 चौड़े इस लॉन्च व्हीकल ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के पहले लॉन्च पैड से दोपहर 12:05 बजे उड़ान भरी। रॉकेट ने पेलोड को लगभग 60 डिग्री के झुकाव पर 450 किलोमीटर की लो-अर्थ ऑर्बिट में पहुंचाया। इस तरह भारत के पहले प्राइवेट तौर पर विकसित ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल को परखने का मिशन का मुख्य मकसद पूरा हुआ।

    ‘विक्रम-1’ की खासियत
    एडवांस्ड कार्बन-कंपोजिट स्ट्रक्चर से बना ‘विक्रम-1’ तीन-स्टेज वाला सॉलिड-फ्यूल लॉन्च व्हीकल है। इसमें कई सैटेलाइट्स को सही ऑर्बिट में पहुंचाने और तैनात करने के लिए दोबारा स्टार्ट होने वाला लिक्विड-फ्यूल ऑर्बिट एडजस्टमेंट मॉड्यूल (OAM) लगा है।

    इसे लो-अर्थ ऑर्बिट में 350 किलोग्राम तक और सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट में लगभग 260 किलोग्राम तक वजन ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है।

    इसका मकसद अर्थ ऑब्जर्वेशन, कम्युनिकेशन, साइंटिफिक और टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेशन मिशन के लिए छोटे सैटेलाइट्स के डेडिकेटेड और राइडशेयर लॉन्च के बढ़ते ग्लोबल मार्केट को टारगेट करना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला,लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर…

    November 27, 2026

    यूपी चुनाव में अलग रणनीति की झलक,अखिलेश यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ‘जन-मन का मेनिफेस्टो’ किया जारी…

    November 27, 2026

    सर्वे में बड़ा दावा : UP में bjp-sp में कड़ी टक्कर का अनुमान, NDA को 181 से 226 , INDIA गठबंधन को 174 से 219 सीटें

    November 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.