Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ, गौ विज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    • नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • साबरमती मल्टीमॉडल हब आधुनिक भारत के एकीकृत परिवहन तंत्र का उत्कृष्ट उदाहरण : बी.के. शर्मा
    • जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
    • कालूपुर रेलवे स्टेशन पर बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति से रूबरू हुए छत्तीसगढ़ के पत्रकार
    • स्मार्ट मीटर : बिजली मीटर के विकास का अगला स्वाभाविक कदम
    • कोचरब आश्रम: जहाँ बैरिस्टर मोहनदास से ‘महात्मा’ बनने की शुरू हुई यात्रा
    • Poonch में बादल फटने से 2 साल के मासूम समेत 10 की मौत, कई लापता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»“तुम तो कल मर जाओगे, मेरा क्या होगा?”, पति को कैंसर हुआ तो पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, कोर्ट ने जारी किया वारंट
    मुख्य समाचार

    “तुम तो कल मर जाओगे, मेरा क्या होगा?”, पति को कैंसर हुआ तो पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, कोर्ट ने जारी किया वारंट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश के रतलाम में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक को कैंसर होने के बाद उसकी पत्नी तड़पता हुआ छोड़कर चली गई। दोनों ने लव मैरिज की थी लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही युवक को कैंसर हो गया, जब इस बात का पता पत्नी को चला तो पत्नी ने उससे किनारा कर लिया। इतना ही नहीं आरोप है कि पत्नी ने बिना तलाक लिए दूसरी शादी भी कर ली है। अब मामला कोर्ट में है और कोर्ट ने आरोपी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

    प्यार हुआ तो परिवार की मर्जी के खिलाफ की लव मैरिज

    ये दर्दभरी दास्ता है रतलाम की राजस्व कॉलोनी में रहने वाले आकाश जाट की। आकाश ने 20 नवंबर 2022 को घर वालों की मर्जी के खिलाफ इंदौर के आर्य मंदिर में रतलाम की ही रहने वाली साक्षी नकुम के साथ लव मैरिज की थी। दोनों की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हुई थी, फिर दोस्ती हुई और करीब 6 महीने बाद दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी का फैसला कर लिया। दोनों के आर्य मंदिर में शादी करने के बाद परिवारवाले भी ज्यादा दिनों तक नाराज नहीं रह पाए और फिर दोनों परिवारों की रजामंदी से 13 दिसंबर 2022 को दोनों का रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ।

    शादी के चार महीने बाद बदली आकाश की जिंदगी

    आकाश और साक्षी की शादी को चार महीने का वक्त ही गुजरा था कि तभी आकाश की जिंदगी में ऐसा तूफान आया कि उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। तबीयत बिगड़ने पर आकाश ने बड़ोदरा में जांच कराई तो 10 अप्रैल 2023 को पता चला कि उसके गले की सांस नली में कैंसर है। आकाश को कैंसर क्या हुआ साक्षी का व्यवहार उसके प्रति पूरी तरह से बदल गया। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाली साक्षी उससे दूरी बनाने लगी। आकाश के मुताबिक साक्षी उससे कहती थी कि तुम तो कल मर जाओगे, मेरा क्या होगा?

    तलाक के बिना साक्षी ने की दूसरी शादी- आकाश

    आकाश को कैंसर क्या हुआ साक्षी ने उससे तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दाखिल कर दी। आकाश ने बताया कि तलाक का मामला अभी कोर्ट में लंबित ही था कि इसी बीच साक्षी ने 10 जून 2024 को छतरपुर के एक युवक से दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति से उसकी एक बेटी भी है। जब आकाश को साक्षी के द्वारा दूसरी शादी करने का पता चला तो उसने सबूत जुटाकर कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई। इसी बीच फैमिली कोर्ट ने साक्षी की तलाक याचिका खारिज कर दी।

    पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

    आकाश की ओर से साक्षी पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बार-बार साक्षी को समन भेजे, लेकिन साक्षी कोर्ट में पेश नहीं हुई। अब लगातार अनुपस्थिति के कारण कोर्ट ने साक्षी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। आकाश को अब कोर्ट से ही न्याय की आस है, वो कैंसर की बीमारी के साथ ही अपनी बीवी की बेवफाई के खिलाफ भी लड़ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Poonch में बादल फटने से 2 साल के मासूम समेत 10 की मौत, कई लापता

    July 20, 2026

    नेरवा में भयानक हादसा: 100 मीटर खाई में गिरी कार, 2 की मौत

    July 20, 2026

    आवारा कुत्तों के हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.