Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बदरीनाथ धाम यात्रा पर ब्रेक! गुलाब कोटि के पास सड़क पर पत्थर आने से रोके गए यात्री
    • स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या
    • दिनांक 6 जुलाई को राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में उप समिति दुर्ग में प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित
    • बंदूक की नोक पर पिता को किया कमरे में बंद, फिर 18 वर्षीय बेटी के साथ जो हुआ… 
    • जुलाई को रायपुर में दौड़ेगा छत्तीसगढ़, होगा भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़’ का आयोजन सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी
    • ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना
    • कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना
    तकनीकी

    ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Foldable iPhone Price: ऐप्पल इन दिनों अपने पहले फोल्डेबल आईफोन की तैयारियों में जुटी हुई है. एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल ने फोल्डेबल आईफोन के प्रोडक्शन को बढ़ा दिया है. कंपनी ने अपने सप्लायर को इस आईफोन की करीब एक करोड़ यूनिट्स तैयार करने को कहा है, जबकि पहले 70-80 लाख यूनिट बनाने की प्लानिंग थी. इसी रिपोर्ट में कीमत के बारे में बताया गया है कि यह कंपनी का सबसे महंगा आईफोन होगा और इसकी कीमत iPhone 18 Pro Max के टॉप वेरिएंट से भी ज्यादा रह सकती है. 

    कब लॉन्च होगा फोल्डेबल आईफोन?

    पहला फोल्डेबल आईफोन iPhone Ultra के नाम से लॉन्च किया जाएगा. इसके प्रोडक्शन में आ रही दिक्कतों को कंपनी ने दूर कर लिया है और अब इसका प्रोडक्शन स्टेबल हो गया है. कंपनी 8-9 सितंबर को इसे लॉन्च कर देगी. इसके साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को भी लॉन्च किया जाएगा. अगर इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 7.8 इंच का मेन OLED डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है. इसे A20 Pro चिपसेट और पावर बटन में इंटीग्रेटेड टचआईडी सेंसर से लैस किया जाएगा. कैमरा सेटअप की बात करें तो फ्रंट में दोनों स्क्रीन पर एक-एक कैमरा और रियर में 48MP वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा. बैटरी को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें ऐप्पल अपना अब तक का सबसे ज्यादा कैपेसिटी वाला बैटरी पैक दे सकती है. 

    कितनी रह सकती है कीमत?

    iPhone Ultra की कीमत को लेकर पहले से ऐसे कयास थे कि यह काफी महंगा होने वाला है. अब लीक से पता चला है कि इसकी शुरुआती कीमत 2500 डॉलर (लगभग 2.40 लाख रुपये) रह सकती है. वहीं टॉप-एंड वेरिएंट के लिए 3,000 डॉलर (लगभग 2.86 लाख रुपये) चुकाने पड़ सकते हैं. इस तरीके से यह आईफोन 18 प्रो मैक्स के टॉप वेरिएंट से भी महंगा मिलेगा. अगर भारत की बात करें तो यहां आईफोन की कीमत अमेरिका से ज्यादा होती है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके टॉप वेरिएंट के लिए भारत में 3 लाख से ज्यादा चुकाने पड़ सकते हैं. 

    ऐप्पल को कैसे लग सकता है झटका?

    इतनी कीमत के बावजूद ऐप्पल इस आईफोन में फेसआईडी और कैमरा सेटअप में टेलीफोटो सेंसर जैसे कई फीचर्स नहीं दे रही है. इसके चलते कंपनी के लिए इस प्राइस प्वाइंट को जस्टिफाई करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इतनी कीमत पर ग्राहकों को ज्यादा फीचर्स की उम्मीद रहती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    व्हाट्सएप में जल्द आएगा यूजरनेम फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

    July 1, 2026

    Router का Hidden Page सेकंडों में बता देगा क्यों डाउन हुआ Wi-Fi!

    June 30, 2026

    8000mAh बैटरी से लेकर 50MP कैमरे तक, इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन्स

    June 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.