Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»संपादकीय»शादी करने के ‘उतावले युवक लुटेरी दुल्हनों के बन रहे शिकार!
    संपादकीय

    शादी करने के ‘उतावले युवक लुटेरी दुल्हनों के बन रहे शिकार!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अनेक राज्यों में शादी के लिए उतावले युवाओं की नकली बिचौलियोंं के माध्यम से अपने गिरोह की महिलाओं के साथ शादी करवाने वाले ठगों के गिरोह सक्रिय हैं और ये ‘लुटेरी दुल्हनें’ शादी के चंद ही दिनों के भीतर अपने ‘ससुरालियों’ की जमापूंजी पर हाथ साफ करके फरार हो जाती हैं जिनकी चंद घटनाएं निम्न में दर्ज हैं :

    * 20 मई, 2025 को ‘सवाईमाधोपुर’ (राजस्थान) में पुलिस ने शादी के नाम पर 25 कुंवारों को धोखा देकर लाखों रुपयों के आभूषण और नकदी लेकर भाग जाने के आरोप में ‘लुटेरी दुल्हन’ के नाम से मशहूर ‘अनुराधा पासवान’ को गिरफ्तार किया। वह एक ‘परफैक्ट दुल्हन’ और ‘आदर्श बहू’ होने का नाटक करती और संबंधित परिवार का विश्वास जीत कर जेवर और नकदी लेकर खिसक जाती थी। 
    ‘अनुराधा पासवान’ के शिकार हुए एक पीड़ित ने बताया कि ‘‘मैं ठेला लेकर आजीविका चलाता हूं और कर्ज लेकर शादी की थी। मैंने मोबाइल भी उधार लिया था। मुझे कभी नहीं लगा कि वह धोखा देगी लेकिन शादी के 2 सप्ताह के भीतर ही वह 1.25 लाख रुपए के आभूषण, 30,000 रुपए नकद और 30,000 रुपए का मोबाइल फोन लेकर भाग गई जो मैंने उधार खरीदा था।’’

    * 2 अगस्त, 2025 को ‘नागपुर’ (महाराष्टï्र) में पुलिस ने मैट्रीमोनियल साइटों और फेसबुक आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए लोगों को फंसाकर 8 शादियां कर चुकी ‘समीरा फातिमा’ नामक 35 वर्षीय स्कूल अध्यापिका को गिरफ्तार किया। वह स्वयं को तलाकशुदा बताकर अमीर मुसलमान कुंवारों को अपने जाल में फंसाती और फिर उनसे लाखों रुपए ऐंठ कर फरार हो जाती। वह अपने शिकार लोगों के सामने गर्भवती होने का नाटक भी करती थी। 
    * 2 नवम्बर, 2025 को ‘सीकर’ (राजस्थान) में एक ऐसे व्यक्ति का खुलासा हुआ जिसने अपनी 2 सगी अनपढ़ बेटियों ‘तमन्ना’ और ‘काजल’ को ही ‘लुटेरी दुल्हनें’ बनाकर कमाई का जरिया बना लिया था। वह जरूरतमंद कुंवारों से उनकी शादी करवाकर लाखों रुपए ऐंठता था। 
    * 3 नवम्बर, 2025 को ‘उत्तर प्रदेश’ की एक ‘लुटेरी दुल्हन काजल’ को ‘गुरुग्राम’ से गिरफ्तार किया गया। वह कुंवारे युवकों को ही निशाना बनाती थी।

    * 9 दिसम्बर, 2025 को ‘बांसवाड़ा’ (राजस्थान) में ‘कोमल’ उर्फ ‘सलोनी’ नामक ‘लुटेरी दुल्हन’ को गिरफ्तार किया गया जो अपने पति के साथ मिल कर लोगों को ठगती थी। 
    * 23 जनवरी, 2026 को ‘संभल’ (उत्तर प्रदेश) में ‘लुटेरी दुल्हनों’ के 4 मामले सामने आए। इनमें 3 दुल्हनें तो विवाह के 3 से 4 दिनों के भीतर ही ससुराल में रखा कैश और जेवरात लेकर भाग गईं जबकि चौथी ‘लुटेरी दुल्हन’ भी फरार होने की फिराक में थी, लेकिन समय रहते पकड़ी गई। पकड़ी गई युवती ने बताया कि उसका असली नाम ‘आयशा’ है और वह विवाहिता है। उसने बताया कि उन लोगों का पूरा एक गैंग है जो शादी के लिए उतावले कुंवारों को फंसा कर उनकी नकली शादियां करवाता था। इस गिरोह का सरगना बदायूं का ‘राजीव’ और उसकी साथी ‘काजल’ उर्फ ‘नूरजहां खातून’ है जो पश्चिम बंगाल से लड़कियां लाकर यहां सप्लाई करती थी। यह गिरोह लड़कियों का धर्म और असली पहचान छिपा कर काम करता था। 

    * और अब 24 जनवरी, 2026 को ‘ग्वालियर’ (मध्य प्रदेश) की क्राइम ब्रांच ने ‘पूनम’ उर्फ ‘डौली वर्मा’ नामक ‘लुटेरी दुल्हन’ को गिरोह के 2 अन्य सदस्यों ‘राकेश शर्मा’ और ‘हीरा ठाकुर’ के साथ गिरफ्तार किया है जबकि गिरोह के 2 सदस्य अभी फरार हैं। यह गिरोह ऐसे लोगों को निशाना बनाता था जिनकी अमीर होने के बावजूद शादियां नहीं हो रही थीं। उक्त घटनाओं से स्पष्टï है कि आज युवाओं को शादी करवाने का प्रलोभन देकर उन्हें लूटने वाली ‘लुटेरी दुल्हनों’ के गिरोह किस कदर सक्रिय हैं। लिहाजा शादी कराने के फेर में इस तरह के गिरोहों से बच कर रहना और अच्छी तरह जांच-पड़ताल करने के बाद ही रिश्ता करना चाहिए। इसके साथ ही ऐसे गिरोहों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि अन्य लोग ऐसी ठगी का शिकार होने से बच सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममता का ‘चुनावी लूट’ नारा

    May 7, 2026

    बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी

    May 6, 2026

    ‘परिवर्तन’ के जनादेश

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.