Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री
    • वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में
    • ऑर्डर देने जा रहा था डिलीवरी ब्वॉय  की सड़क हादसे में चली गई जान 
    • वडोदरा रिंग रोड का पहला फेज पूरा, ट्रैफिक से मिली राहत
    • सेना अफसर पर हमला, दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, एलजी ने की ब्रिगेडियर के परिवार से बात कर दी सुरक्षा की गारंटी
    • पेंच नेशनल पार्क के पास बाघ का हमला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी और तोड़फोड़
    • लड़कियों के स्कूल-हॉस्टल की सुरक्षा पर सख्ती, बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह बैन
    • लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, 6 गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल
    राशिफल

    आज का राशिफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम में आप बेवजह न उलझें। आपको किसी से पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचना होगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपको अपने पिताजी से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
    वृषभ- आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। राजनीतिक लोगों के मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आप किसी से वाहन मांगकर न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। जल्दबाजी में आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।
    मिथुन- आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको अपने परिवार में शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपने कामों में धैर्य और साहस से काम लेना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या काफी हद तक दूर होंगी, लेकिन आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। भाई-बहनों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
    कर्क- आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति के खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आप जीवनसाथी को कोई ज्वेलरी या गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। परिवार में आपको कुछ व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।
    सिंह- आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को साझेदारी में कोई काम करने से बचना होगा। आप किसी वाद-विवाद को लेकर परेशान थे, तो वह भी दूर होगा। आप कोई जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। यदि आपकी कोई डील प्रॉपर्टी को लेकर अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड नहीं होना है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
    कन्या- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। दोनों को एक दूसरे का साथ खूब पसंद आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
    तुला- आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने व्यवसाय में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आप किसी लेनदेन से संबंधित समस्या को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आज आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। शौक की चीजों पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।
    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप खानपान पर पूरा ध्यान दें। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। नौकरी में आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं रखें।
    धनु- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। संतान का किसी मनचाहे कोर्स में एडमिशन हो सकता है। आप परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने पिताजी से पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत करने होगी।
    मकर- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। कानूनी मामलों में अपना लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, जो लोग नौकरी में अपने सहयोगियों से परेशान चल रहे हैं, वह किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण लोग आपसे परेशान रहेंगे। मित्रों के साथ कुछ समय आप पुरानी बातों को लेकर बातचीत करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।
    कुंभ- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको कोई धन संबंधित मदद मिलती दिख रही है। धर्म-कर्म के कार्यों में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, जिन पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
    मीन- आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपके घर के कुछ काम यदि पेंडिंग थे, तो आप उन्हें भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान के विवाह में यदि कुछ देरी हो रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन खुश रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक करियर की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं, जानें अपना भविष्यफल…

    April 12, 2026

    आज से अगले 20 दिन इन राशियों के लिए भारी, करियर, रिश्तों और पैसों में झेलनी पड़ सकती है परेशानी

    April 11, 2026

    आज का राशिफल :इन पांच राशि वालों को मिलेंगे बेहतर मौके

    April 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.