राजनांदगांव 24 जनवरी 2025। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी 2025 को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुषमा सावंत, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता गतिविधियों का महाविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव के नोडल अधिकारी व सहायक प्राध्यापक श्री गुणवंता दास खरे को जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विधानसभा स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ को पुरस्कृत किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 160-नागतराई के बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती किरण वर्मा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 15-पेन्ड्री के बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी कामड़े, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 233-खुर्सीपार के बीएलओ एवं रोजगार सहायक संजू कुमार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 61-नादिया खुर्द के बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री बाई को 5 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
Trending
- केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा
- अमेरिका में एयर शो के दौरान बीच आसमान में टकराए दो फाइटर जेट…
- मशहूर बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने डिलीवरी के बाद डोनेट किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, बताई ये वजह…
- मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नैचिंग…
- मलमास 2026: जानिए, मलमास में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए और क्या करने से होता है अशुभ
- अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 1740 घनमीटर रेत जप्त
- मूक-बधिर स्कूल में बच्चों के साथ हैवानियत का वीडियो वायरल SDM के सामने खुली डरावनी हकीकत, बच्चों ने इशारों में बताया अपना दर्द…
- बिहार के कैमूर जिले में बीते दिनों 4 सिर कटी मिली लाशों का आखिरकार खुल गया राज…
