धमतरी 18 जनवरी 2025/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय धमतरी में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए बीते दिनों आवेदन आमंत्रित किए गए थे। संविदा पदों की निर्धारित दिवस में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी की गई। साथ ही सूची को कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा और जिले की वेबसाईट पर अपलोड किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.यू.एल.कौशिक ने सभी अनंतिम चयनित एवं प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को 20 एवं 21 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक उपस्थित होकर आवेदन के समय प्रस्तुत सभी दस्तावेज की मूल प्रति के साथ दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने कहा कि अनुपस्थित होने की स्थिति में अभ्यर्थी को अयोग्य माना जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल
- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़-चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
- ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत…
