Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
    • महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
    • अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़-चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
    • ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत…
    • राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
    • पूर्व सांसद श्री नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धनोरा में दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दूरस्थ वनांचल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ किसानों की समृद्धि और महिला सशक्तीकरण की नई पहल

    मुख्यमंत्री ने 2.50 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण, 56 गांवों के 56 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

    ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ का किया शुभारंभ, 730 किसानों की परंपरागत उपज को मिलेगी नई बाजार पहचान

    बिहान की दीदियां संभालेंगी धान के प्रसंस्करण से लेकर विपणन तक की जिम्मेदारी, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे स्वरोजगार के नए अवसर

    84 गांवों की आस्था के केंद्र पेन खण्डा मुदिया के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

    आदिवासी समाज ने पारंपरिक साफा बांधकर किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

    रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में विकास कार्यों की सौगात देने के साथ ही किसानों की समृद्धि, महिलाओं की आत्मनिर्भरता और ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने जिले में 132 करोड़ 69 लाख 43 हजार रुपये की लागत के 49 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया तथा सुदूर वनांचल के किसानों की उपज को नई बाजार पहचान दिलाने के लिए ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ ब्रांड का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कोनगुड़ परगना के प्रमुख आराध्य पेन खण्डा मुदिया के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे गांवों और वहां रहने वाले प्रत्येक परिवार तक पहुंचे। दूरस्थ वनांचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही किसानों की मेहनत को उचित मूल्य और ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नए अवसर देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों, परंपरागत कृषि पद्धतियों और ग्रामीण प्रतिभाओं को नए अवसरों से जोड़कर ही समृद्ध और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सकता है।

    धनोरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 56 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी राहत

    मुख्यमंत्री श्री साय ने धनोरा में 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस स्वास्थ्य केंद्र से धनोरा सहित आसपास के 56 गांवों के लगभग 56 हजार ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

    अब क्षेत्र के लोगों को सामान्य बीमारियों के उपचार, स्वास्थ्य जांच और अन्य आवश्यक चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

    अब तक इस दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता था, जिससे उन्हें समय और धन दोनों की परेशानी उठानी पड़ती थी। नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन से स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा और हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

    ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ से किसानों की मेहनत को मिलेगी नई पहचान

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ ब्रांड का शुभारंभ कर वनांचल के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की नई पहल की। इस ब्रांड के माध्यम से ग्राम बेचा, किलम, कड़ेनार और मंदोड़ा के लगभग 730 किसानों द्वारा परंपरागत तरीके से उत्पादित धान को संगठित बाजार से जोड़ा जाएगा।

    इन गांवों के किसान लंबे समय से बिना रासायनिक खाद के प्राकृतिक संसाधनों और पारंपरिक कृषि पद्धतियों के आधार पर धान की खेती करते आ रहे हैं। उनकी उपज की अपनी विशिष्टता है, लेकिन बाजार तक सीमित पहुंच के कारण किसानों को इसका अपेक्षित मूल्य नहीं मिल पाता था।

    अब जिला प्रशासन की पहल पर किसानों के धान का संग्रहण, प्रसंस्करण, ग्रेडिंग और आकर्षक पैकेजिंग कर उसे ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ के नाम से बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे स्थानीय धान को अलग पहचान मिलने के साथ किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त करने के अवसर बढ़ेंगे। बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी और मूल्य संवर्धन का लाभ भी किसानों तक पहुंच सकेगा।

    बिहान की दीदियां बनेंगी किसानों की समृद्धि में भागीदार

    ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ की विशेषता यह भी है कि इसके माध्यम से किसानों के साथ ग्रामीण महिलाओं को भी आर्थिक प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत उड़ान प्रोड्यूसर महिला कृषक कंपनी को धान के संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता प्रबंधन, पैकेजिंग और विपणन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    बिहान से जुड़ी स्वसहायता समूह की महिलाएं इस पूरी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी। इससे उन्हें कृषि आधारित उद्यमिता और स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

    इस प्रकार ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ किसानों की उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का भी माध्यम बनेगा। यह पहल कोण्डागांव की परंपरागत कृषि विरासत को नई पहचान दिलाने और स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    पेन खण्डा मुदिया के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की खुशहाली की कामना

    धनोरा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाजार पारा स्थित कोनगुड़ परगना के प्रमुख आराध्य पेन खण्डा मुदिया के श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन किए। उन्होंने आदिवासी समाज की पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों के अनुरूप पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।

    पेन खण्डा मुदिया बस्तर अंचल के आदिवासी समाज की गहरी आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। कोनगुड़ परगना के अंतर्गत आने वाले 84 गांवों के ग्रामीण उन्हें अपना प्रमुख आराध्य मानते हैं। स्थानीय परंपरागत मान्यताओं के अनुसार पेन खण्डा मुदिया को ‘18 जिलों के राजा’ के रूप में भी श्रद्धा और सम्मान दिया जाता है।

    पेन खण्डा मुदिया के प्रति आदिवासी समाज की आस्था पीढ़ियों से चली आ रही है। यह आस्था समाज को अपने पुरखों, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करती है। मरई परिवार पेन खण्डा मुदिया के पारंपरिक सेवक हैं और क्षेत्र की बारा बानी बिरादरी के सदस्य उनकी सेवा-अर्जी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल होते हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने आदिवासी समाज की धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि बस्तर की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं छत्तीसगढ़ की अनमोल धरोहर हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

    आदिवासी समाज ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के धनोरा पहुंचने पर आदिवासी समाज के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। समाज के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मुख्यमंत्री के सिर पर साफा बांधकर उनका सम्मान किया। इस दौरान आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, आत्मीयता और अतिथि सत्कार की सुंदर झलक देखने को मिली।

    इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, बस्तर आईजी श्री बी.एन. मीणा, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला : आस्था और लोक संस्कृति का संगम

    November 23, 2026

    अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़-चट्टानों, वनभूमि और मौसम की चुनौतियों के बीच तैयार हुआ केशकाल का 132 केवी उपकेंद्र, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

    November 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.