मथुरा। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को महाकुंभ से लौट रही एक डबल डेकर बस ने एक अन्य खड़ी बस को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि जो बस खड़ी थी वह भी प्रयागराज में महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही थी। यह बस भी डबल डेकर थी।
खड़ी बस के बाहर उतरे दो यात्री दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब महाकुंभ से लौट रही एक बस में एक्सप्रेसवे पर तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और किसी को कल-पुर्जे लाने के लिए भेज दिया।
उन्होंने बताया कि प्रयागराज से लौट रही एक अन्य डबल डेकर बस एक कार से आगे निकलने की कोशिश में खड़ी बस से टकरा गई। राया पुलिस थाने के प्रभारी अजय किशोर ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली के नवादा निवासी परमानंद (68), गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी राजकुमार (50) और मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी अमित मिश्रा (23) के रूप में हुई है। मामूली रूप से घायल लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 16 अन्य का विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है।
Trending
- जनजातीय गरिमा उत्सव,सारंगढ़ में जनजातीय कारीगर हैंडीक्राफ्ट मेला आयोजित
- कैसे काम करता है इंस्टाग्राम का वायरल इंस्टैंट्स फीचर?
- हिंदू धर्म में नौतपा का विशेष महत्व, कल से आरंभ, इन चीजों से रहें दूर
- 10वें राउंड के बाद पांडा को मिले 64 हजार से ज्यादा वोट, टीएमसी के किले में भाजपा की सेंध
- 220 पैसेंजर को लेकर उड़ा हवाई जहाज, बीच आसमान पायलट को आया हार्ट अटैक, यूं बची यात्रियों की जान!
- दृश्यम 3’ के आगे नहीं टिक पाया कोई, ‘करुप्पू’ का ऐसा रहा हाल
- माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- बढ़ती गर्मी में खराब हो सकते हैं आपके फेफड़े…
