रायपुर 13 दिसंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर प्रदेशवासियों से ऊर्जा संरक्षण की अपील करते हुए कहा है कि ऊर्जा संरक्षण से ही हम स्वस्थ, पर्यावरण अनुकूल और उज्ज्वल भविष्य पा सकते हैं। हमें ईंधन की खपत को कम करने और भविष्य के लिए ऊर्जा बचाने के लिए ऊर्जा संसाधनों का मितव्ययतापूर्वक उपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति और विकास के संतुलन में ही मानव कल्याण निहित है। ऊर्जा संरक्षण दिवस हमें याद दिलाता है कि हम अपने ऊर्जा स्रोतों के साथ लापरवाही नहीं बरत सकते। इसके लिए हम सभी को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होने की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि ऊर्जा संरक्षण के महत्व और जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।
Trending
- जनजातीय गरिमा उत्सव,सारंगढ़ में जनजातीय कारीगर हैंडीक्राफ्ट मेला आयोजित
- कैसे काम करता है इंस्टाग्राम का वायरल इंस्टैंट्स फीचर?
- हिंदू धर्म में नौतपा का विशेष महत्व, कल से आरंभ, इन चीजों से रहें दूर
- 10वें राउंड के बाद पांडा को मिले 64 हजार से ज्यादा वोट, टीएमसी के किले में भाजपा की सेंध
- 220 पैसेंजर को लेकर उड़ा हवाई जहाज, बीच आसमान पायलट को आया हार्ट अटैक, यूं बची यात्रियों की जान!
- दृश्यम 3’ के आगे नहीं टिक पाया कोई, ‘करुप्पू’ का ऐसा रहा हाल
- माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य लाभ हेतु राज्य सरकार सजग : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- बढ़ती गर्मी में खराब हो सकते हैं आपके फेफड़े…
