Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»लंदन में शादी, 50 करोड़ खर्च, असदुद्दीन ओवैसी की भतीजी के निकाह पर भड़के लोग
    मुख्य समाचार

    लंदन में शादी, 50 करोड़ खर्च, असदुद्दीन ओवैसी की भतीजी के निकाह पर भड़के लोग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद : लंदन में AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी की बेटी कनीज फातिमा ओवैसी की आलीशान शादी ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। असदुद्दीन ओवैसी की भतीजी फातिमा की इस ग्रैंड शादी की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स अकबरुद्दीन ओवैसी की पिछली बातों के वीडियो शेयर कर रहे हैं। इन वीडियो में उन्होंने सादगी से शादी करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि मुसलमानों को मस्जिद में सादे समारोह में शादी करनी चाहिए। उन्होंने शादी के खर्चों को फिलूज भी बताया था। अब खुद की बेटी की शादी में करोड़ों रुपये खर्च करके अकबरुद्दीन ओवैसी निशाने पर आ गए हैं।

    कनीज फातिमा की शादी 20 अगस्त को लंदन में हुई। एस यूजर ने दावा किया कि इस आलीशान शादी समारोह में करीब 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए। कनीज फातिमा ओवैसी पेशे से बैरिस्टर हैं और AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी की बेटी हैं।

    लंदन में हुई हाई प्रोफाइल शादी

    AIMIM के फ्लोर लीडर और चंद्रायनगुट्टा के MLA अकबरुद्दीन ओवैसी की बेटी और बैरिस्टर कनीज फातिमा ओवैसी ने 20 अगस्त, 2026 को लंदन में डॉ. इब्राहिम मुर्तज़ा से शादी की। इस हाई-प्रोफाइल शादी में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी भी थे। उन्हें ओवैसी ने आमंत्रित किया था और ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में उन्हें शादी की जगह पर आते हुए देखा गया।

    अकबरुद्दीन ओवैसी ने निकाह की फिजूल खर्च पर क्या कहा था?

    मैं अपील करूंगा कि आप लोग निकाह मस्जिद में करें। अपने घरों में मकसूद लोगों (गरीबों) को बुलाकर खाना खिलाएं। अगले दिन वलीमा कर लें। तीन-तीन दिन शादी न करें। मैं समझता हूं कि कम से कम एक से डेढ़ लाख में किराया लगता है। उसके बाद खाना और कपड़ा में खर्च होता है। अगर हैदराबाद का मुसलमान तीन दिन की जगह एक दिन की शादी कर लेगा तो मेरा दावा है कि हम सौवों करोड़ बचा लेंगे। वह सौवों करोड़ हम यतीमों के सहारे के लिए और तालीम के लिए खर्च कर सकेंगे। आज हमारी कौम को सही मायने में किसी चीज की जरूरत है तो वह इसी की है।

    लोगों ने पूछा- न बुर्का न पर्दा, यह कैसी मुस्लिम शादी?

    यह शादी जल्द ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई, खासकर हैदराबाद के पुराने शहर के लोगों के बीच। आलोचकों ने ओवैसी पर उन सलाहों का पालन न करने का आरोप लगाया जो उन्होंने कथित तौर पर अपने सार्वजनिक भाषणों में दी थीं। इन भाषणों में उन्होंने मुसलमानों से शादियों को सादा रखने, मस्जिदों में निकाह करने और फिज़ूलखर्ची से बचने का आग्रह किया था। एक यूजर ने सवाल किया कि ये जो नेता दूसरों को सभाओं में ज्ञान देते हैं कि साहब चार शादी, ज्यादा बच्चे, पर्दानशीं होना…. क्या अपने बच्चों पर लागू करते हैं?

    आपको दुल्हन का खूबसूरत लाल जोड़ा दिखेगा, वो भी पारंपरिक हिंदू लहंगा-चुनरी, आपको साथ में जो लड़कियां हैं वो भी सामान्य दिखेंगी बिना हिजाब, शादी की कई रस्में भी काफी कुछ भारतीय हिंदुओं जैसी ही…. अब इसमें कोई बुराई नहीं… बिल्कुल आप भारतीय हो यहां की संस्कृति को अपनाना बहुत अच्छा है, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए उसी सब के खिलाफ बोलना, दूसरों को भड़काना….. वो क्या है फिर?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

    September 20, 2026

    इकलौते बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सकी मां, सरयू नदी में कूदकर आत्महत्या, इलाके में शोक की लहर

    September 20, 2026

    नाराजगी, वसुंधरा राजे के विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों का ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान बहिष्कार का ऐलान

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.