Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    राजनीति

    MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना: बिहार विधान परिषद के आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए जनसुराज ने आज पांच प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रविंद्र यादव, सारण शिक्षक से आफाक अहमद, पटना शिक्षक से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को प्रत्याशी बनाया है।

    जनसुराज की इस घोषणा के साथ ही आठ निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी की ओर से शेष तीन निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा बाद में करेगी। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने छह सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। राजद ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह, पटना स्नातक से दिलीप कुमार, कोसी स्नातक से नितेश कुमार, दरभंगा स्नातक से अनिल कुमार झा, सारण शिक्षक से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को प्रत्याशी बनाया है। 

    बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों में चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इन सीटों के वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही इन निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव से अलग मतदाता होते हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित पात्र शिक्षक तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित योग्यता रखने वाले पंजीकृत स्नातक मतदाता मतदान करते हैं। इन सीटों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा निर्वाचन आयोग की ओर से की जानी है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

    September 19, 2026

    Rajasthan Re-Poll Result: कांग्रेस 6 सीटें जीती:भाजपा की 3 में जीत; जयपुर के पुर्नमतदान में BJP सभी 4 वार्ड हारी

    September 17, 2026

    शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा का कब्जा

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.