कोंडागांव। जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां स्कूली बच्चों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर और एक शिक्षक की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बस में 53 से अधिक लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार मोहला-मानपुर जिले के एक स्कूल के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस्तर आए थे। अलग-अलग स्थानों को घूमने के बाद ये सभी लौट रहे थे। इसी दौरान चिखलपुटी नया बस स्टैंड के सामने बस ने एक ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर और एक शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। वहीं 19 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अन्य हादसे में भी दो लोगों की मौत हुई है। कोंडागांव जिले में ही नेशनल हाईवे 30 पर लंजोड़ा गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक फरसगांव क्षेत्र के निवासी थे। हादसा तब हुआ जब वे फरसगांव से कोण्डागांव की ओर आ रहे थे।
Trending
- समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री
- वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में
- ऑर्डर देने जा रहा था डिलीवरी ब्वॉय की सड़क हादसे में चली गई जान
- वडोदरा रिंग रोड का पहला फेज पूरा, ट्रैफिक से मिली राहत
- सेना अफसर पर हमला, दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, एलजी ने की ब्रिगेडियर के परिवार से बात कर दी सुरक्षा की गारंटी
- पेंच नेशनल पार्क के पास बाघ का हमला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी और तोड़फोड़
- लड़कियों के स्कूल-हॉस्टल की सुरक्षा पर सख्ती, बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह बैन
- लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, 6 गिरफ्तार

