रायपुर 21 नवंबर 2024/ 46वीं अखिल भारतीय विद्युत लॉन टेनिस स्पर्धा का आयोजन 23 से 25 नवंबर तक राजधानी में किया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की केंद्रीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति इसकी मेजबानी कर रही है। इसमें विभिन्न प्रदेशों की विद्युत कंपनियों की नौ टीमें हिस्सा लेंगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ रोहित यादव समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे।
स्पर्धा का उद्घाटन समारोह 23 नवंबर को 11.30 बजे छछानपैरी स्थित एपीआईसीईएम टेनिस कोर्ट में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार होंगे तथा प्रबंध निदेशकगण राजेश कुमार शुक्ला एवं भीमसिंह कंवर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह 25 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव होंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रबंध निदेशकगण राजेश कुमार शुक्ला एवं भीमसिंह कंवर उपस्थित रहेंगे।
पॉवर कंपनीज के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि हर राज्य की विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण कंपनियां अपने कर्मियों के लिए प्रतिवर्ष क्षेत्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है, उसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली स्पर्धाओं के लिए किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं का आयोजन अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण मंडल करती है। इस बार अखिल भारतीय लॉन टेनिस स्पर्धा की मेजबानी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की केंद्रीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति को दी गई है।
इस स्पर्धा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ सहित आंध्रप्रदेश, असम, कर्नाकट, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडू, केरल, कोलकाता, तेलंगाना राज्य से विद्युत कंपनियों की टीमें शामिल होंगी।
Trending
- चिदंबरम मंदिर के पीछे क्यों पड़ी तमिलनाडु सरकार सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी मंदिर को कब्जे में क्यों लेना चाहती?
- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में विशेष पूजा और हवन का आयोजन
- छत्तीसगढ़: 97 जुआरियों से 2.7 लाख जब्त… अवैध शराब परिवहन करते युवक गिरफ्तार…
- छत्तीसगढ़:दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत…
- नवजोत सिंह सिद्धू के घर आए किन्नर, पोती आर्या को दिया आशीर्वाद…
- दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा? क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त? यहां जानें…
- वाराणसी में एक हफ्ते रहने के बाद एक विदेशी युवती ने बताया कि काशी की गलियों में शवयात्राएं देखकर मौत को लेकर उसकी सोच बदल गई…
- तबीयत खराब होने की अफवाहों के बीच अमिताभ बच्चन ने दी दीपावली पर बधाई… बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट…
