महाराष्ट्र के मुंबई के एक कोर्ट रूम से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां सुनवाई के दौरान कोर्ट में फाइलों के ढेर में एक सांप पाया गया. जिससे कोर्ट रूम में अफरा तफरी मच गई. वहीं, इसके चलते कुछ देर के लिए कार्रवाही भी बाधित रही और जज भी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए. पूरा मामला मंगलवार का बताया जा रहा है.
मुलुंड में मजिस्ट्रेट कोर्ट के रूम नंबर 27 में दोपहर तक सामान्य कामकाज चल रहा था. इसी बीच एक पुलिसकर्मी फाइलों को सुनवाई के दौरान खंगालने लगा. तभी उसने फाइल में 2 फुट लंबा सांप देखा. जिसके बाद उसने फाइल फेंक दिया. इससे अफरा तफरी मच गई.
कोर्ट रूम में मौजूद एक वकील ने बताया कि इस घटना से कोर्ट रूम में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई, जिसके कारण जज को कार्यवाही को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा. मौके पर सांप पकड़ने वालों को बुलाया गया और उन्होंने पुरानी फाइलों से भरे कोर्ट रूम और दीवारों व फर्श के छेंद में छानबीन की. लेकिन सांप नहीं मिला.
वकील के अनुसार सांप कमरे के किसी छेंद में गया. वहीं, एक घंटे बाद अदालत की कार्यवाही फिर से शुरू हुई. वकील ने बताया कि कोर्ट वनस्पति क्षेत्र से घिरा हुआ है. इससे एक दिन पहले कोर्ट रूम की खिड़की पर एक सांप देखा गया था.वहीं, इससे भी दो महीने पहले जज के चैंबर में भी एक सांप देखा गया था.
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

