Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना की
    • ऐसी संसद का औचित्य
    • IND vs NZ 5th T20 Playing 11: आखिरी मैच जीतने के लिए इस ऑलराउंडर को मौका देंगे अय्यर, वैभव रहेंगे बेंच पर!
    • मानवता को झकझोर देने वाली घटना:झोले में नवजात को डालकर फेंकने पहुंची महिला, ग्रामीणों ने पकड़ा…
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पुराने और गुरुजनों से की भावुक मुलाकात मुख्यमंत्री की कुर्सी भी नहीं भुला पाई गुरुजनों का सम्मान…
    • कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी,अर्नब तूफान से फसल नुकसान पर किसानों को 72 घंटे में देनी होगी सूचना…
    • छत्तीसगढ़ : शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 3.12 करोड़ की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी इंदौर से गिरफ्तार…
    • पंजाब विधानसभा चुनाव : नशा, कानून-व्यवस्था और कर्ज होंगे मुख्य मुद्दे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, October 31
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना की
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना की

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री ने बस्तर के कलाकारों से की आत्मीय बातचीत

    डोकरा, बांस शिल्प और कोसा की सराहना

    बस्तरिया रेला की प्रस्तुति से कलाकारों ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत

    रायपुर- राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की समृद्ध शिल्पकला, संस्कृति और पर्यटन की झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत पर्व का शुभारंभ करने के बाद छत्तीसगढ़ के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने नारायणपुर और बस्तर के शिल्पकारों से आत्मीय बातचीत की तथा उनकी कला और हुनर की सराहना की।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्टॉल पर बांस शिल्प एवं अन्य लोकशिल्प का निर्माण कर रहे कलाकारों से शिल्प निर्माण के संबंध में चर्चा की। इस दौरान कलाकारों ने बस्तरिया रेला की प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया।

    पर्यटन मंडल की डॉ सुभदा चतुर्वेदी ने बताया कि 15 दिनों तक चलने वाले भारत पर्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की ओर से लगाए गए स्टॉल में प्रदेश की पारंपरिक हस्तशिल्प कला और पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। यहां डोकरा शिल्प, लौह शिल्प एवं कोसा साड़ियों के साथ बांस शिल्प को भी प्रदर्शित किया गया है।

    स्टॉल में चंपारण, चित्रकोट सहित छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों और पर्यटन रिसॉर्ट की जानकारी भी प्रस्तुत की गई है। इसके माध्यम से आगंतुकों को प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन की संभावनाओं से परिचित कराया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पुराने और गुरुजनों से की भावुक मुलाकात मुख्यमंत्री की कुर्सी भी नहीं भुला पाई गुरुजनों का सम्मान…

    October 31, 2026

    कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी,अर्नब तूफान से फसल नुकसान पर किसानों को 72 घंटे में देनी होगी सूचना…

    October 31, 2026

    छत्तीसगढ़ : शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 3.12 करोड़ की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी इंदौर से गिरफ्तार…

    October 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.