नई दिल्ली 15 नवम्बर 2024। 40 करोड़ से ज़्यादा सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग एक विशेष एचयूआईडी के साथ की गई है। इससे बाज़ार में उपभोक्ताओं के लिए ज़्यादा भरोसा और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। भारतीय मानक ब्यूरो ने स्वर्ण आभूषण और स्वर्ण कलाकृतियाँ संशोधन आदेश 2024 के अंतर्गत 5 नवंबर 2024 से अनिवार्य हॉलमार्किंग का चौथा चरण शुरू किया।
इसके अलावा चौथे चरण के दौरान अनिवार्य हॉलमार्किंग के अंतर्गत 18 अतिरिक्त जिलों में हॉलमार्किंग केंद्र स्थापित किए गए हैं। चौथे चरण के कार्यान्वयन के बाद अनिवार्य हॉलमार्किंग के अंतर्गत आने वाले जिलों की कुल संख्या अब 361 हो गई है।
बीआईएस ने पहले अनिवार्य हॉलमार्किंग के पहले चरण को लागू किया था। इसे 23 जून 2021 को शुरू किया गया था। इस चरण में 256 जिले शामिल थे। दूसरा चरण 4 अप्रैल 2022 से शुरू हुआ, इसमें 32 जिले और जोड़े गए। इसके बाद तीसरा चरण 6 सितंबर 2023 से लागू किया गया और इसमें 55 नए जिले शामिल किए गए।
यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है कि सरकार के उपायों से प्रतिदिन 4 लाख से अधिक सोने की वस्तुओं को एक विशेष एचयूआईडी (हॉलमार्क विशिष्ट पहचान) संख्या के साथ हॉलमार्क किया जा रहा है।
Trending
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
- 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
- प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
- मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
- BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
- लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
- मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ

