नई दिल्ली 2 जनवरी 2024। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 2 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करेंगे। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रख्यात लेखक, शिक्षाविद, मंत्रालय के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
‘जम्मू कश्मीर और लद्दाख: थ्रू द एजेस’ नाम की ये पुस्तक जम्मू कश्मीर और लद्दाख की कहानी पेश करती है। किताब का शीर्षक, जम्मू कश्मीर और लद्दाख की कहानी को एक ऐसे नज़रिए और रूप में दस्तावेज के तौर पर पेश करता है, जो विषय विशेषज्ञों और कम वार्ता वालों दोनों ही के लिए एक खाका प्रस्तुत करता है। यह सात खंडों में प्रस्तुत की गई है, जो इस क्षेत्र के इतिहास के तीन हजार से अधिक वर्षों को अपने दायरे में समेटते हैं। समावेशन के लिए चुने गए प्रत्येक चित्रण को एक उम्र, इसके महत्व और भारतीय इतिहास के बड़े ऐतिहासिक कैनवास में योगदान का प्रतिनिधित्व करते हुए सावधानी के साथ शामिल किया गया है। हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित यह पुस्तक, नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया और भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
