Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : मेष, वृषभ और मकर राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार
    राशिफल

    आज का राशिफल : मेष, वृषभ और मकर राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई मामला यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो आपको उसको पूरा करने की भरसक कोशिश करनी चाहिए। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।
    वृषभ- आज का दिन आपके लिए नौकरी से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशानी में आ सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलें और संतान के करियर को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोचें। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
    मिथुन- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। माताजी को कोई सेहत संबंधित समस्या हो सकती है।
    कर्क- आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई राजनीति कर सकता है, जिससे आपको बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। यदि आप अपने ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से भी धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। किसी नए मकान की खरीदारी आप कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के शत्रु आज हावी रहेंगे।
    सिंह- आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। परिवार में लोगों को आपके सुझाव खूब पसंद आएंगे। पिताजी आपके बिजनेस में काफी मदद करेंगे। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपको धन संबंधी योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
    कन्या- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। आप यदि पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी अजनबी की बातों में ना आएं। आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
    तुला- आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ टाइम बिता सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। धन को लेकर आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपकी सेहत में यदि उतार चढ़ाव लगा हुआ था, तो वह भी दूर होगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोले, नहीं तो उसमें आपको समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों में आपको राहत मिलेगी।
    धनु- आज के दिन आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी काम में आपको मेहनत अधिक करनी होगी। सरकारी क्षेत्रों में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।
    मकर- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में यदि आप किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिल सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको वापस मिलने की संभावना है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं वेकेशन पर जा सकते हैं।
    कुंभ- आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी योजनाएं बेहतर लाभ देगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपने यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए सोचा था, तो आप उसके लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।
    मीन- आज का दिन आपके लिए टेंशन से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आप बिना सोचे-समझे किसी काम में हाथ ना डालें, नहीं तो आपको नुकसान होने की संभावना है। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो आपका वह काम पूरा हो सकता है। लेकिन फिर भी नौकरी में कार्यरत लोग अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वह उनके मित्र के रूप में हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में यदि आपकी जीवनसाथी से खटपट चल रही थी और वह आपसे नाराज थी, तो आप उन्हे मनाने की कोशिश करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.