Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेशावर शहर में स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 27 बच्चों की मौत; घायलों में कई की हालत नाजुक…
    • छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना,पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास
    • महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हरेश गजवानी हत्या चाकू से काटा, फिर सिर में दो गोलियां दागीं हत्याकांड के बाद पुलिस का ऐक्शन…
    • विश्व खाद्य दिवस विशेष: खेत से बाजार तक ही नहीं, खेत से मूल्य संवर्धन तक
    • छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा में बड़ा फेरबदल,कर्मचारियों के बदले प्रभार; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी…
    • जनजातीय क्षेत्रों में तिलहन उत्पादन बढ़ाने हेतु प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, ‘हमें इंसाफ मिला, मुस्कान की बड़ी बेटी को अपनाएंगे, छोटी को नहीं…’, मृतक सौरभ की मां का बयान…
    • छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    छत्तीसगढ़

    मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लाभार्थियों ने जताया आभार, बोले— “जिसने जीवन को सँवारा है, उसे आशीर्वाद हमारा”

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं ‘सेवा दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ के मुंगेली में भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

    कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय से हुआ, जहाँ केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ दीप जलाए। इस दौरान परिसर में बनाई गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकर्षक रंगोली आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इसके पश्चात मुंगेली के कम्युनिटी हॉल में आयोजित मुख्य समारोह में लाभार्थियों संग ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया गया।

    भावुक हुए लाभार्थी, साझा किए अनुभव

    समारोह में पीएम आवास योजना के हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री जी के प्रति गहरा आभार जताया। पक्के मकान की सौगात मिलने पर लाभार्थियों का एक ही सुर गूँज उठा— “जिसने जीवन को सँवारा है, उसे आशीर्वाद हमारा।”

    एक पक्का घर केवल ढांचा नहीं, सुरक्षा और स्वाभिमान का आधार

    कम्युनिटी हाल मे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ महज एक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह उन लाखों परिवारों के अटूट विश्वास, स्नेह और कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्हें योजना के माध्यम से स्थायी छत और सामाजिक सम्मान मिला है।
    छत्तीसगढ़ से अपने आत्मीय जुड़ाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने स्वयं कच्चे और असुरक्षित घरों की तकलीफों को देखा है। पक्का मकान सिर्फ ईंट और सीमेंट की इमारत नहीं होता, बल्कि यह परिवार की सुरक्षा, महिलाओं की गरिमा और बच्चों के सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव होता है।”

    उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आवास योजना को समग्र विकास से जोड़ा गया है। आज पक्के घर के साथ-साथ उज्ज्वला योजना, बिजली, नल-जल और स्वच्छता जैसी सुविधाएं सीधे परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बना रही हैं। साथ ही, महिलाओं के नाम पर मकान का स्वामित्व देकर केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है।

    कार्यक्रम के इस अवसर पर इनकी गरिमामयी उपस्थिति रही वरिष्ट विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, पूर्व सांसद लखन लाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती शीलू साहू, मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, श्री कमल सिंह परिहार सहित मुंगेली कलेक्टर अमृत विकास टोपनो, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा में बड़ा फेरबदल,कर्मचारियों के बदले प्रभार; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी…

    October 14, 2026

    जनजातीय क्षेत्रों में तिलहन उत्पादन बढ़ाने हेतु प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    October 14, 2026

    छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता

    October 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.