Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल
    राशिफल

    आज का राशिफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज का दिन आपके लिए नौकरी के मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन यदि आपने कामों में अपनी चलायी, तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपके व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपका कोई काम बिगड़ने से थोड़ी समस्याएं आ सकती है।
    वृष- आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र के कामों में कुछ व्यवधान महसूस करेंगे, जिसके लिए आप अपने बॉस से बातचीत कर सकते हैं। राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा। किसी नए काम की शुरुआत आप सोच समझकर करें, तो बेहतर रहेगा। किसी दूसरे के मामले में आप बेवजह ना बोले। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स तैयारी भी कर सकते हैं।
    मिथुन- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में यदि अपने सहयोगियों से कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें सभी लोग व्यस्त नजर आएंगे। आपको लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।
    कर्क- आज का दिन आपके लिए अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा प्लान करने के लिए रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को लेकर आप किसी डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात छुपाकर रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आपको अपने सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढाएं, क्योंकि उसमें कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
    सिंह- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कुछ खास व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आपकी सोचसमझ से काम पूरे होंगे। दीर्घाकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपके सरकारी नौकरी के प्रयास भी बेहतर रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय पारिवारिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे, जिससे सदस्यों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न भी हो सकती है। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।
    कन्या- आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी को लेकर आपकी कुछ समस्याएं बढ़ेंगी। आपको कानूनी मामलों में पड़ने से बचना होगा। अपने कर्जो को भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपको कोई टेंशन बनी रहेगी, जिसके लिए आप कुछ टेस्ट भी करवा सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में कुछ योजनाओं के पूरा करने में भी समस्या आएगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा।
    तुला- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने माता-पिता की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव अवश्य आएगा, लेकिन फिर भी आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आप अपनी आवश्यकताओं की खरीदारी आसानी से कर पाएंगे। आप यदि किसी से कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।
    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन उनमें समस्याएं आएंगी। आपका आलस्य आपको समस्या देगा। संतान की पढ़ाई-लिखाई से ध्यान हटने से उन्हें निराशा हाथ लग सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी।
    धनु- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी, जिसे आप अपने बिजनेस को भी आगे तक ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके पिताजी आपको कोई नया काम करने की सलाह दे सकते हैं। नौकरी में आपको यदि कोई समस्या चल रही थी, तो आप बदलाव के बारे में सोच सकते हैं, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें किसी सहयोगी के साथ जाने का मौका मिलेगा।
    मकर- आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको बिजनेस में आपका डूबा हुआ धन मिल सकता है। भाई-बहनों से यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है, तो उसमें आप अपने बड़े सदस्यों से सलाह अवश्य करें। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपको घबराना नहीं है।
    कुंभ- आज का दिन आपके लिए पारिवारिक समस्याओं को लेकर आने वाला है। आपको अपने किसी बिजनेस पार्टनर से कोई वाद-विवाद होने की संभावना है। आपको किसी कानूनी मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपको निराश हो सकती है। किसी प्रॉपर्टी में आप बहुत ही सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
    मीन- आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी काम को पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा होता दिख रहा है। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। राजनीति में कदम बढ़ाना आपके लिए कुछ नई समस्याएं खड़ी कर सकता है, इसलिए आप किसी के कहने ने में आकर कोई कदम ना उठाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.